फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shake the ground in a cemetery in the village at a place of worship fury

धार्मिक स्थल की जमीन को कब्रिस्तान में मिलाने पर ग्रामीणों में रोष

Tue, 13 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 13 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर ग्राम में कब्रिस्तान की नींव खुदाई का काम चल रहा है। इस पर ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि कब्रिस्तान के संरक्षक लोग पास में ही स्थित धार्मिक स्थल की खाली पड़ी जमीन को कब्रिस्तान में मिलाने के उद्देश्य से उस पर नींव खुदवाने के लिए प्रयासरत है। इसको लेकर ग्रामवासियों ने आरसी मिशन प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मिश्रीपुर में ग्रामसमाज की गाटा संख्या 67 रकबा 0.0364 हेक्टेयर है। गाटा संख्या के कुछ भाग पर एक प्राचीन धार्मिक स्थल बना हुआ है। कुछ जमीन खाली पड़ी हुई है। धार्मिक स्थल के दीवारें व दरबाजे जीर्ण शीर्ण हो चुके हैं। गाटा संख्या के शेष भाग पर आबादी व दूसरे समुदाय का धार्मिक स्थल बना हुआ है। ग्राम वासियों ने बताया कि जब उन्होंने स्थल का जीर्णोदार करवाना चाहा तो कब्रिस्तान के संरक्षकों ने होने नहीं दिया। साथ ही ग्रामवासियों ने बताया कि पास में ही स्थित गाटा संख्या 66 में बने कब्रिस्तान के नींव खुदाई शुरू करके धार्मिक स्थल की खाली पड़ी जमीन को कब्रिस्तान में मिलाने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों पुलिस ने कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर मयंक, विक्रांत, राजेश, सीताराम, सियाराम, सुनीता, विजय, रामदास, जगदीश, अनिल सिंह, राधेश्याम, भगवान सिंह आदि तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed