{"_id":"61c2fd3ae36f8269b25ab804","slug":"shahjahanpur-stone-of-laying-foundation-fallen-firing-in-dispute-one-wan-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: शिलान्यास का पत्थर गिराने के विवाद में चलाई गोली, घर आए दामाद की मौत, 24 दिन पहले हुई थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शाहजहांपुर: शिलान्यास का पत्थर गिराने के विवाद में चलाई गोली, घर आए दामाद की मौत, 24 दिन पहले हुई थी शादी
Wed, 22 Dec 2021 03:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 22 Dec 2021 03:56 PM IST
सार
सुबह करीब आठ बजे चारों आरोपी लाइसेंसी दोनाली रायफल लेकर दामोदर के घर पहुंचे। शोर सुनकर दामोदर का दामाद कौशल (25) निवासी शिवनगर पीलीभीत बाहर आया तो उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में शिलान्यास का पत्थर गिराने के विवाद में एक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैसरा बैसरी के मजरा नगरिया के रहने वाले दामोदर के खेत में सड़क के शिलान्यास का पत्थर लगा था। गांव के रहने वाले रामवीर, उसके भाई सत्यवीर, चाचा जयवीर और उसके बेटे प्रदीप ने बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पत्थर गिरा दिया था। इसका दामोदर ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। दामोदर अपने घर आ गया।
विज्ञापन
सुबह करीब आठ बजे चारों आरोपी लाइसेंसी दोनाली रायफल लेकर दामोदर के घर पहुंचे। शोर सुनकर दामोदर का दामाद कौशल (25) निवासी शिवनगर पीलीभीत बाहर आया तो उसे गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
28 नवंबर को ही हुई थी शादी
परिजन पुलिस को सूचना देने के साथ ही कौशल को लेकर इलाज के लिए बरेली जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। कौशल की शादी 28 नवंबर को दामोदर की बेटी प्रियंका से हुई थी। वह पत्नी को लेकर 19 दिसंबर को अपने ससुराल आया था। मौके पर पहुंचे एसपी एस आनंद ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन