फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   servise

रोजगार न मिला तो फिर ढोएंगी मैला

Thu, 05 Mar 2015 12:19 AM IST
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
जलालाबाद (शाहजहांपुर) Updated Thu, 05 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
servise
सिर पर मैला ढोकर अपने परिवार का गुजारा करने वाली महिलाओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। इसमें कहा गया है कि नगर में मैला ढोने वाली 34 महिलाओं से नगर पालिका ने मैला ढोना बंद करवा दिया था। उसके बाद 10 महिलाओं को स्वच्छकार सूची में शामिल कर लिया गया। इन्हें स्वच्छकार योजना का लाभ मिल रहा है, जबकि शेष महिलाओं को किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं मिल रही है। इससे उन लोगों के परिवार भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा जिन 10 महिलाओं को स्वच्छकार योजना मे शामिल किया गया उन लोगों के परिवार का एक एक व्यक्ति पहले से ही सरकारी नौकरी में है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र ही उन लोगों को आय का साधन उपलब्ध न कराया गया तो वे लोग फिर से मैला ढोना शुरू कर देंगी। पूर्व में इन महिलाओं ने विरोध स्वरूप प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मौके पर अनीता, रेखा, रीना, नन्ही देवी, शोभा देवी, कमला, दीपा, आशा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed