फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Serpentine Bridge arrested four robbers Antrgnpdiy

टेढ़ा पुल से चार अंतरजनपदीय लुटेरे गिरफ्तार

Sat, 08 Oct 2016 04:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Sat, 08 Oct 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
Serpentine Bridge arrested four robbers Antrgnpdiy
लूट - फोटो : अमर उजाला
लूट का माल बेचने जा रहे थे बिलसंडा, बंडा पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

एसपी देहात ने किया खुलासा, सभी बंडा और तिलहर के रहने वाले

 शाहजहांपुर और पड़ोसी जिलों में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया। गिरोह के चार सदस्य बंडा में पुवायां रोड पर टेढ़ा पुल के पास से गुरुवार रात पकड़े गए। सभी तिलहर और बंडा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके पास से 11 हजार की नकदी, दो बाइक, दो तमंचा, कारतूस और जेवर बरामद हुए हैं। गिरोह के दो सदस्य फरार हैं। उनकी तलाश में टीमें रवाना की गई हैं।
गिरफ्तार लुटेरों ने 23 सितंबर को बंडा थाना क्षेत्र में चिल्हौटा वाले रास्ते पर विपिन कुमार निवासी गायत्री नगर कॉलोनी से तमंचे के बल पर डेढ़ किलो चांदी के जेवर लूटने की बात कबूली है। गुरुवार रात बंडा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश दलेलापुर की ओर से चिल्हौटा मार्ग पर लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने बैरियर लगाकर  चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुवायां रोड पर टेढ़ा पुल के पास दो बाइक पर सवार चार लुटेरे पकड़ लिए गए। वे बिलसंडा में लूट का माल बेचने जा रहे थे। चारों की पहचान तिलहर थाना क्षेत्र के वडेपुरा निवासी मनोज, मधुवन कॉलोनी निवासी ईशू एवं बंडा थाना क्षेत्र के खखरा बुजुर्ग निवासी जगपाल और हरपाल उर्फ गाटू के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय में मीडिया के सामने चारों लुटेरों और उनसे हुई बरामदगी का खुलासा करते हुए एसपी देहात रमेश कुमार भारतीय और सीओ पुवायां अरुण कुमार ने बताया कि इस गिरोह के दो फरार सदस्यों में एक तिलहर के प्रह्लादपुर का जगपाल और दूसरा बंडा के खखरा का अरुण है। गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में बंडा थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसआई संतोष कुमार सिंह, कांस्टेबल विजय भान, घनश्याम ौर देवेंद्र सिंह शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की दो और वारदातें भी कबूलीं
शाहजहांपुर। टेढ़ा पुल से पकड़े गए लुटेरों ने दो अन्य वारदातों में भी अपनी संलिप्तता कबूली है। एसपी देहात रमेश कुमार भारतीय के अनुसार, दो अगस्त को चौक कोतवाली क्षेत्र में बरेली मोड़ पर बाइक चालक को गोली मारकर बाइक पर बैठी महिला का पर्स लूट लिया था। पर्स में 1.35 लाख रुपये और जरूरी कागजात थे। छह सितंबर को इसी गिरोह ने खुटार थाना क्षेत्र के टाह खुर्द कलां में लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed