फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SBI ATM account, out of the thousands of rupees

एसबीआई के एटीएम खाते से निकाल लिए हजारों रुपये

Fri, 10 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 10 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
 जिला आबकारी अधिकारी के वाहन चालक शिव बाबू के टाउनहाल स्टेट बैंक स्थित एटीएम खाते से किसी ने 19 हजार रुपये की रकम निकाल ली। मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद रकम निकाले जाने का खुलासा हुआ। परेशान खातेदार ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में बैंक स्टाफ की भूमिका पर संदेह व्यक्त करते हुए जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार की है। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिव बाबू ने बताया कि वह जिला आबकारी अधिकारी के कार्यालय में वाहन चालक के पद पर कार्यरत हैं और उनका एसबीआई की टाउनहाल शाखा में बैंक खाता है। इसी खाते पर बैंक की ओर से एटीएम कार्ड भी जारी किया गया है। गत पांच जून को शाम करीब 6.30 बजे एसबीआई के एटीएम जाकर बैलेंस चेक किया और दस हजार रुपये निकालकर वहां से चले आए। शिव बाबू के अनुसार धनराशि निकालने के बाद खाते में 19907 रुपये शेष बचे थे। कुछ देर बाद मोबाइल पर मिले मैसेज से पता चला कि खाते से किसी ने 19 हजार रुपये निकाले हैं और एकाउंट में 907 रुपये शेष बचे हैं। बैंक जाकर शिकायत करने पर वहां के स्टाफ ने ठीक तरह से बात नहीं की। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में शिव बाबू ने बैंक के सीसीटीवी कैमरा की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed