फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   S?nsada k? r?j? ma??? k? kraya k?ndr?? para banda mil? g?h?? khar?da

सांसद को रोजा मंडी के क्रय केंद्रों पर बंद मिली गेहूं खरीद

Wed, 15 Apr 2015 12:12 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 15 Apr 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
 S?nsada k? r?j? ma??? k? kraya k?ndr?? para banda mil? g?h?? khar?da
 सांसद कृष्णा राज ने मंगलवार को रोजा मंडी समिति जाकर वहां की व्यवस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां विभिन्न एजेंसियों द्वारा खोले गए गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद बंद पाई। खरीद पंजिका और किसानों को दी जा रही रसीदों में भी कई खामियां मिलीं। सांसद को किसानोें ने बताया कि उनका गेहूं सरकारी रेट 1450 रुपये से 100 रुपये कम पर खरीदा जा रहा है। सांसद ने इस बारे में मंडी निरीक्षक से सवाल किया तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव से संपर्क साधा और खरीद व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन

किसानों से सांसद को शिकायत मिली थी कि बेमौसम की बारिश में बर्बाद होने बची गेहूं फसल की रोजा मंडी में बेकद्री हो रही है। सरकारी क्रय केंद्र पर बंद पड़े हैं और वहां के गल्ला आढ़ती समर्थन मूल्य से कम कीमत पर गेहूं खरीद रहे हैं। सांसद ने किसानों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को भाजपा नेताओं के साथ मंडी में धावा बोला तो वहां क्रय केद्रों से लेकर मंडी की कार्य प्रणाली में तमाम खामियां मिली।
विज्ञापन

उन्होंने क्रय केंद्र चेक करने पर पाया कि कहीं भी खरीद नहीं हो रही। एक क्रय केंद्र पर प्रभारी भी नहीं मिले। दूसरे केंद्र पर मौजूद मिले मंडी निरीक्षक शिव भगवान मिश्र से पूछे जाने पर वह भी केंद्र प्रभारी की लोकेशन नहीं बता सके। दूसरे केंद्र प्रभारी ने खरीद के लिए धनाभाव की समस्या बताई। हालांकि, वहां बारदाना पहुंच चुका है, लेकिन बोरों के बंडल जस के तस पैक रखे दिखे। वहीं खड़े किसानों से बात करने पर उन्होंने समर्थन मूल्य नहीं मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने मंडी निरीक्षक से किसानों से समर्थन मूल्य में की जा रही कटौती का हिसाब मांगा तो मंडी निरीक्षक बगलें झांकने लगे। उन्होंने मंडी की खरीद पंजिका चेक करके किसानों को बिक्री किए गए गेहूं की जारी पर्चियों का निरीक्षण किया तो उनमें फर्म और काश्तकार का नाम दर्ज नहीं मिला। इस खामी को इंगित करने पर मंडी निरीक्षक मौन साधे रहे। इस पर सांसद ने किसानों को दी गई रसीदों की कॉपी जब्त करके क्रॉस चेकिंग कराने को कहा।

000
खरीद सुधारने को दी दो दिन की मोहलत
निरीक्षण के दौरान सांसद ने मंडी का दैनिक आवक रजिस्टर चेक किया। बाद में गेहूं खरीद प्रभारी नामित किए गए एडीएम पीके श्रीवास्तव फोन पर बात करके क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं होने पर कड़ी आपत्ति की। उन्होंने गेहूं खरीद को पटरी पर लाने के लिए दो दिन की मोहलत देते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर शासन स्तर पर पत्राचार किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया व बाबूराम गुप्ता, नगर महामंत्री पंकेश मिश्र, रामबरन सिंह, अजय अग्निहोत्री, राजेश गुप्ता, ज्ञानेंद्र वर्मा आदि सांसद के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed