{"_id":"57c58e494f1c1bbe122cb037","slug":"retired-colonel-from-the-bag-flown-1-70-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्नल के बैग से 1.70 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड कर्नल के बैग से 1.70 लाख रुपये उड़ाए
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
1.70 लाख रुपये उड़ाए
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा की गोविंदगंज शाखा से मंगलवार की दोपहर रिटायर्ड कर्नल बैग चोरी हो गया। बैग में 1.70 हजार रुपये थे। चोरी के घटना के बाद पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज खंगाले, लेकिन पुलिस को चोर के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है।
क्षेत्र की सेठ इंकलेव निवासी रिटायर्ड कर्नल केके चौधरी मंगलवार को दिन में करीब 1.20 बजे बैंक से रुपये निकलाने गए थे। उन्होंने चेक के द्वारा 1.70 लाख की रकम कैश कंउटर से ली। रुपये उन्होंने एक बैग में रख लिए और बैंक में ही एक मेज पर रुपये से भरा बैग रखने के बाद बैंक कर्मचारियों से बातचीत करने लगे। इसी बीच किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया। बैग गायब होने की सूचना पर बैंक में हड़कंप मच गया। बैंक का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया। थाना सदर बाजार पुलिस को सूचना देकर बुला लिया गया। पुलिस ने बैंक में मौजूद ग्राहकों की तलाशी ली, लेकिन बैग का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना पर सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव बैंक पहुंच गए। उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा, लेकिन चोर का सुराग नहीं लगा। कर्नल चौधरी की तरफ से थाना सदर बाजार में चोरी की तहरीर दी गई है। सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोर का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।