फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Restricted meat burial uproar, highway jam

प्रतिबंधित मांस दफनाने को लेकर हंगामा, हाईवे जाम

Mon, 10 Aug 2015 09:23 PM IST
रोजा/रौसर कोठी।
रोजा/रौसर कोठी। Updated Mon, 10 Aug 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
Restricted meat burial uproar, highway jam
 थाना आरसी मिशन क्षेत्र में पांच तस्करों के पास से प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया था। पुलिस द्वारा उसे दफन कराने की खबर सुनकर हिंदु संगठनों के कार्यकर्ता हाईवे पर जुट गए और उन्होंने जाम लगा दिया। उनके विरोध करने का कारण था कि पुलिस बगैर जांच के मांस को दफन करा रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मांस की जांच कराई। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और जाम खोला गया। करीब आधा घंटे लगे जाम से हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर, गौवध अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराएं लगाई गईं हैं।
विज्ञापन

आरसी मिशन थाना क्षेत्र के पुत्तूलाल चौराहे से सुबह करीब आठ बजे एक ठिलिया पर प्रतिबंधित मांस लेकर पांच लोग बिक्री के लिए जा रहे थे। जब ये लोग चौराहे के समीप पहुंचे तो कुछ नागरिकों ने शक के आधार पर ठेलियों को रुकवा लिया। उसमें प्रतिबंधित मांस देखकर लोग भड़क गए। ठेलियों पर करीब पांच क्विंटल मांस बताया गया है, जो तीन बोरों में बंद था।
विज्ञापन

इसी समय मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को अपना नाम आसिफ, रेहान, शानू निवासी मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा, शरीफ निवासी पुत्तूलाल चौराहा बताया, जबकि पांचवें आरोपी का नाम भोला निवासी गढ़ी गाड़ीपुरा। सभी आरोपी थाना आरसी मिशन के बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वध करने के उपयोग में लाये गए औजारों को भी बरामद कर लिया है, लेकिन पकड़े गए मांस का बिना परीक्षण कराए उन्हें खन्नौत नदी में फेंकने जा रहे पुलिस दल को ग्रामीणों ने राजमार्ग पर घेर लिया। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के राजेश अवस्थी, संजय, श्याम बाबू दीक्षित, राहुल पाठक, अरविंद दीक्षित फुल्लू, अमन सक्सेना, सुनील सैनी, अमित मिश्रा, शंभू आदि की अगुवाई में ग्रामीणों ने राजमार्ग जाम कर दिया। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों का कहना था कि जब प्रतिबंधित मांस पकड़ा गया तो उसका बिना परीक्षण कराए कैसे नदी तक जाने दिया गया? उन्होंने इसके लिए पुलिस को ही जिम्मेदार बताया। आनन फानन में पशु चिकित्सा अधिकारी पीयूष गोयल को मौके पर बुलाया गया और मांस का परीक्षण कराया गया, जो प्रतिबंधित मांस ही निकला। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर करीब आधा घंटे बाद जाम खोला गया।

प्रभारी निरीक्षक एनडी पाठक ने बताया कि आरोपी आसिफ, रेहान, शानू, शरीफ, और भोला के खिलाफ  विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांचवें आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed