{"_id":"591c8f374f1c1bfc71f2422e","slug":"replacement-of-rape-victim-at-home-of-rape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":" निकाह की जगह रेप पीड़िता के घर पर पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकाह की जगह रेप पीड़िता के घर पर पथराव
अमर उजाला ब्यूरो खुटार।
Updated Wed, 17 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहर को लेकर विवाद, आरोपी पक्ष ने की मारपीट, रिश्तेदार भी पिटे
- रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं
- पथराव के मामले में भी राजीनामा कराने में जुटी पुलिस
बलात्कार के बाद थाने में निकाह कर लेने की बात लिखकर देने वाले आरोपी ने बुधवार को मेहर को लेकर विवाद होने पर अपने साथियों के साथ पीड़िता के घर पर धावा बोल दिया। पथराव के साथ ही उन लोगों ने पीड़ित के परिवार वालों और उनके रिश्तेदारों के साथ भी गाली गलौज और मारपीट भी की। इससे डरी सहमी पीड़िता फिर थाने पहुंची, लेकिन कार्रवाई करने के बजाया पुलिस राजीनामा कराने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पीड़िता पक्ष मेहर में दो लाख रुपये लिखने की बात कह रहा था जबकि आरोपी पक्ष 25 हजार ही लिखना चाहता था, इसी को लेकर विवाद हो गया।
मामला क्षेत्र के एक गांव का है। सऊदी अरब में नौकरी कर रहा एक युवक कुछ दिन पूर्व घर आया था। 12 मई को उसने घर के सामने रहने वाली लड़की को उसके ही घर में दबोच लिया और तमंचा तानकर जान से मार देने की धमकी देते हुए बलात्कार किया। शिकायत पर आरोपी पक्ष पीड़ित के परिवार पर तमाम दबाव बनाने लगा। पीड़ित लड़की के नहीं मानने पर मामले थाने पहुंचा तो आरोपी के पक्ष में लोग थाने पहुंच गए। थाने में हुए राजीनामे के तहत स्टांप पर लिखा पढ़ी की गई कि आरोपी पीड़िता से 17 मई को निकाह करेगा। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा, तो थाना पुलिस को कड़ी फटकार लगाई गई। इसके बाद मंगलवार शाम बलात्कार, जान से मारने की धमकी सहित तमाम धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बुधवार को निकाह होना था। दोपहर में निकाह की तैयारी के बीच पीड़ित पक्ष ने सुरक्षा को देखते हुए हक मेहर में तीन लाख रुपये लिखे जाने की मांग रखी, जबकि आरोपी पक्ष 25 हजार रुपये पर अड़ा रहा।
बात नहीं बनने पर आरोपी और उसके पक्ष के लोगों ने पीड़िता के घर पथराव कर दिया। साथ ही पीड़िता के परिवार के साथ ही रिश्तेदारों के साथ भी गाली गलौज मारपीट कर दी। इसके बाद पीड़िता कु छ लोगों के साथ थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की। इस बीच आरोपी पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए और पुलिस से वार्ता की। पुलिस इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज न कर राजीनामा कराने में जुटी है। एसओ इंद्रदेव सिंह यादव ने बताया कि पथराव और मारपीट की घटना निराधार है। निकाह में मेहर को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में वार्ता हो रही है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी को बचाने में जुटी खुटार पुलिस
खुटार। एक गांव में हुए बलात्कार के मामले में खुटार पुलिस की भूमिका शुरू से ही संदिग्ध रही है। सीओ यदि मामले का संज्ञान न लेते तो पुलिस पीड़ित की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं करती। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की। कई दिन तक मची खींचतान के बाद थाने में ही पीड़ित का आरोपी से निकाह कराने की बात तय की गई। सीओ ने जानकारी होने पर खुटार पुलिस को कड़ी फटकार लगाई, तो मंगलवार शाम को रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन बुधवार को पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराने की जरूरत नहीं समझी गई। इसके अलावा आरोपी खुलेआम अपनी बहन के निकाह में शामिल रहा और पीड़ित से निकाह की तैयारी भी हुई, लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोई जरूरत नहीं समझी। बुधवार को भी निकाह में शर्ते पूरी नहीं होने पर पथराव और मारपीट की शिकायत लेकर गई पीड़ित पर ही दबाव बनाया गया। आरोपी पक्ष के लोग एसओ के पास बैठ कर मामले को निपटाने का दबाव बनाते रहे। एसओ कह रहे हैं कि पथराव नहीं हुआ, लेकिन सवाल है कि कोई बात नहीं हुई तो निकाह क्यों नहीं हुआ। क्या रेप का आरोपी निकाह और शादी करने की बात कहकर गुनाह से बच सकता है।
आज मैं लड़की का बयान लेने गया था, लेकिन लड़की नहीं मिली। मेडिकल के लिए लड़की को तुरंत भेजा जाता है। पीड़िता के घर पथराव आदि की जानकारी नहीं है। जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी।
- सुमित शुक्ला सीओ पुवायां