फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rape victim seek action on BJP MLA and his Son

विधायक और उनके बेटे के खिलाफ कार्रवाई को फिर लगाई गुहार

Tue, 22 May 2018 01:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Tue, 22 May 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rape victim seek action on BJP MLA and his Son
भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा और उनके बेटे मनोज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रेप पीड़िता ने एक बार फिर डीएम और एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। दोनों अधिकारियों नेे प्रमुख सचिव गृह से वार्ता कर पीड़िता से मामले की जांच की बात कहकर दो जून तक न्याय का भरोसा दिलाया है। वहीं पीड़िता की आत्मदाह की चेतावनी को लेकर पुलिस शुरू से ही चौकन्नी है। 
विज्ञापन

विधायक रोशनलाल वर्मा पर अपहरण और उनके बेटे मनोज कुमार पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने कार्रवाई नहीं होने पर 21 मई को आत्मदाह की चेतावनी दी थी। वहीं इस मामले में चल रही सीबीसीआईडी जांच में जांच अधिकारी 17 मई को पीड़िता और उसकी मां व पिता के बयान दर्ज कर चुके हैं। तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता सोमवार को अपने वकील के पास पहुंची, तभी अधिकारियों के फोन आने शुरू हो गए। चूंकि महिला की आत्मदाह की चेतावनी से प्रशासन पहले से ही चौकन्ना था, इसलिए वह जैसे ही वकील के पास कचहरी में पहुंची, तभी उसे सीओ सिटी ने वार्ता करने के लिए एसपी डॉ. एस चन्नप्पा के पास बुला लिया। एसपी ने अपने कार्यालय में पीड़िता ने घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली और आश्वासन दिया कि दो बजे वह और डीएम संयुक्त रूप से वार्ता करने बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। इसके बाद दोनों अधिकारियों से पीड़िता डीएम के आवास पर मिली और उन्हें ज्ञापन देकर विधायक और उनके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने प्रमुख सचिव गृह से वार्ता की और फिर पीड़िता को बताया कि मामले की जांच चल रही है, अभी और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पीड़िता से कहा कि वह इस मामले में दो जून तक भरोसा रखे, उसके साथ न्याय होगा। पीड़िता की आत्मदाह की चेतावनी के मद्देनजर महिला पुलिस सिविल ड्रेस में भी कलक्ट्रेट से लेकर एसपी कार्यालय व चची कचहरी में घूमतीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed