फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rape attempt with women

रेप की कोशिश, मारपीट में सात पर रिपोर्ट

Thu, 12 Mar 2015 07:46 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Thu, 12 Mar 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दुराचार की कोशिश और मारपीट के मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सात जनवरी को महिला के पति, सास और ससुर कलियर शरीफ गए थे। घर पर वह अपनी ननद और ननदोई के साथ थी। रात में करनापुर का गंठा घर में घुस आया और दुराचार की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर वह सोने की चेन लेकर भाग गया। पति के लौटने पर महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन

जमानत पर छूटने के बाद नौ जनवरी को आरोपी अपने भाई शहीम, धोना और गांव करनापुर के ही अच्छन, लल्लन, कल्लन और हूर बी के साथ उसके घर घुस आए और मारपीट की। इन लोगों ने महिला की ननद से भी अभद्रता की। पुलिस के रिपोर्ट नहीं लिखने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed