फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ranjan shot the young man, the condition seriously

रंजिशन युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

Wed, 12 Apr 2017 12:48 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ranjan shot the young man, the condition seriously
हमला - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव बरेंग में कुछ लोगों ने एक युवक को रंजिशन गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने चार लोगों पर आरोप लगाया है। वहीं पुलिस घटना की तहरीर न मिलने की बात कहकर कार्रवाई से बच रही है।
विज्ञापन

बरेंग गांव निवासी तीस वर्षीय रामगोपाल सोमवार रात गांव के बाहर बाग में झोपड़ी में सो रहा था। वहां उसने फलदार पेड़ों के  साथ ही खाली जगह में सब्जी उगा रखी है। इसकी रखवाली के लिए वह और उसका भाई वासुदेव झोपड़ी में सो जाते हैं। वासुदेव ने बताया कि रात लगभग ढाई बजे चार लोग रामगोपाल के पास पहुुंचे और उसे सोते पर ही दबोच लिया। हमलावर उससे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर फायर कर दिए। एक गोली उसके पेट और दूसरी जांघ में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर वासुदेव बाग में पहुंचा तो हमलावर भाग गए। हमलावर उनके दरवाजे के सामने से जानवर निकालने को लेकर रंजिश मानते हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। 
विज्ञापन

इंसेट
महिला से संबंध का भी है मामला
शाहजहांपुर। थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बताया कि जिस व्यक्ति को गोली लगी है उसके छोटे भाई वासुदेव के गांव की ही एक महिला से संबंध हैं। इस बात को पूरा गांव जानता है। उसी महिला के पति पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed