फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rangers pressure was recorded four days after the report

रेंजर्स के दबाव में चार दिन बाद दर्ज हो सकी रिपोर्ट

Sat, 20 Jun 2015 09:12 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Sat, 20 Jun 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
 काले हिरन का शिकार कर उसके सींग काटकर ले जाने के मामले में तस्करों के खिलाफ घटना के चार दिन बाद रेंजर्स के दबाव में पुलिस ने आज अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।  
विज्ञापन

बता दें कि 17 जून को थाना क्षेत्र स्थित बरतारा के समीप एक राइस मिल के गेट के सामने तस्करों ने काले हिरन का शिकार कर उसके सींग काट लिए थे। इस मामले में वन विभाग के रेंजर्स बनारसी दास ने हिरन के शव का पोस्टमार्टम कराया था और रिपोर्ट के लिए वनरक्षक रामवीर सिंह को थाना रोजा भेजा था।
विज्ञापन

हिरन के मामले में राइस मिल के लोगों को संदेह की नजर से देखा जा रहा है। वन विभाग के कर्मियों को आशंका है कि यह हिरन राइस मिल में प्रवेश कर गया, जहां उसको घेरकर मार दिया गया और उसके सींग काट लिए गए। इसकी तस्करी की आशंका जताई जा रही है। काले हिरन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर में चोट लगने से उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है, लेकिन रोजा पुलिस उसको दुर्घटना मान रही है और रिपोर्ट लिखने में आनाकानी कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने अपने यहां रिपोर्ट दर्ज कर एसडीओ को जांच सौपी है। शनिवार को रेंजर्स ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रोजा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का दबाव बनाया तब जाकर चार दिन बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



काले हिरन के शिकार और उसके सींग काटने के मामले में 17 जून को ही तहरीर दे दी है, लेकिन रोजा पुलिस इस मामले में हीलाहवाली कर रही थी। शनिवार को दबाव बनाने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज हो सकी है। जांच विभागीय एसडीओ को दी गई है, जो अवकाश पर हैं। उनके आने के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा।
- बनारसी दास, रेंजर्स, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed