{"_id":"58add6054f1c1b3018b23612","slug":"ramandeep-on-charges-of-threatening-the-police-jmantion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर रमनदीप के जमानतियों को धमकाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर रमनदीप के जमानतियों को धमकाने का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा थाना क्षेत्र गांव बसंतापुर स्थित फार्म हाउस पर बीते एक सितंबर की रात एनआरआई सुखजीत सिंह उर्फ सोनू की हत्या के मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी उसकी पत्नी और ब्रिटिश नागरिक रमनदीप कौर ने अपर सत्र न्यायाधीश पंचम को अपने वकील वीरपाल सिंह के मार्फत पत्र देकर आरोप लगाया है कि पुलिस उसके दो जमानतियों को धमका रही है। यही नहीं, उसने डीएम, एसपी और चौक कोतवाली प्रभारी पर हाईकोर्ट द्वारा स्वीकृत जमानत याचिका के आदेश को साजिश के तहत विफल करने की नीयत से विलंबित करने का आरोप लगाया है। अपर सत्र न्यायाधीश पंचम ने पत्र पर गंभीर संज्ञान लेते हुए बुधवार को चौक कोतवाली प्रभारी को पत्र जारी कर बृहस्पतिवार को रिपोर्ट तलब की है। उसने लिखा है कि उसके वकील के चेंबर पर मंगलवार को एक एर्सआई और सात-आठ सिपाही निगरानी करते रहे और मंगलवार रात दो पुलिस अधिकारियों ने वकील के घर पर जाकर संपर्क करने की कोशिश की। कोर्ट को दिए पत्र में रमनदीप ने बताया कि हाईकोर्ट से जमानत याचिका स्वीकृत होने पर उसने अपने दो जमानतियों के पत्र कोर्ट में दाखिल कराए थे जिनकी तहसील से जांच हो चुकी है लेकिन पुलिस की जांच अभी कोर्ट को नहीं भेजी गई है। उसने लिखा है कि उसका पासपोर्ट उसके पास नहीं है और यह भी नहीं पता कि वह बंडा थाने के पास है या फिर इंटेलिजेंस के कब्जे में। लिखा है कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के वह भारत छोड़ने वाली नहीं है और इस संबंध में अंडरटेकिंग भी हाईकोर्ट में देने को तैयार है। इ
यह था एनआरआई हत्याकांड-बंडा थाना क्षेत्र के गांव बसंतापुर में अपने फार्म हाउस पर एक सितंबर की रात एनआरआई सुखजीत सिंह उर्फ सोनू की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की मां वंश कौर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुत्र की हत्या कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। तत्कालीन एसपी डॉ. मनोज कुमार, मौजूदा एएसपी रमेश कुमार भारतीय आदि ने घटना स्थल पर पहुंचे थे। सर्विलांस निगरानी और मोबाइल कॉल डिटेल के विश्लेषण से की गई पूछताछ में पुलिस ने खुलासा किया कि मृतक की पत्नी व ब्रिटिश नागरिक रमनदीप कौर ने चौंकाने वाला खुलासा किया था कि पति की हत्या उसने उसके दोस्त मिट्ठू के साथ मिलकर की। मिट्ठू मूल रूप से पंजाब के कपूरथला का निवासी है और वह पुलिस के आरंभिक जांच के दौरान घटना के बाद दिल्ली से दुबई जाने के लिए फ्लाईट पकड़ने पहुंच चुका था। शाहजहांपुर पुलिस ने तत्काल एक टीम को दिल्ली एयरपोर्ट भेजा और मिट्ठू को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद रमनदीप और मिट्ठू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
सुखजीत की पारिवारिक पृष्ठभूमि-बंडा के गांव बसंतापुर निवासी बल्देव सिंह की 25 वर्ष पूर्व मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनके एक पुत्र सुखजीत सिंह और तीन पुत्रियां कुलविंदर, मंजीत, कोमल थीं। कुलविंदर इंग्लैंड के डर्बी शहर, मंजीत जालंधर और कोमल कौर बंडा के ही गांव गदाईसांडा में रहती हैं। पिता की मौत के समय सुखजीत नौ वर्ष का था। बहन कुलविंदर कौर ने उसे अपने पास डर्बी बुला लिया। बड़ा होकर सुखजीत वहां टैंकर चलाने लगा। वर्ष 2000 में उसकी शादी डर्बी में ही परिवार सहित रहने वाली रमनदीप कौर से हो गई। रमनदीप का परिवार जालंधर का रहने वाला है।
विज्ञापन
पति की हत्या के बाद मोबाइल पर बनाती रही वीडियो-सुखजीत की हत्या के बाद जहां उसकी मां दहाड़े मारकर रो रही थीं, वहीं पत्नी रमनदीप कौर मोबाइल से शव के पास से लेकर बाहर लगी भीड़ और पुलिस कार्रवाई की वीडियो बनाती रही। पुलिस ने कुरेदा तो रमनदीप कौर ने कहा था कि वीडियो को इंग्लैड में दिखाने के बाद ही माना जाएगा कि उसके पति की हत्या हुई है, इस कारण वह वीडियो बना रही है।