फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   rail

बिस्मिलनगर में रैक रोकने पर भड़के कोल ट्रेडर्स

Tue, 17 Feb 2015 12:20 AM IST
रोजा, शाहजहांपुर
रोजा, शाहजहांपुर Updated Tue, 17 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
rail
पं. रामप्रसाद बिस्मिलनगर स्टेशन के आसपास कोयला चोरी की घटनाओं के बावजूद चेकिंग के बहाने स्टेशन पर कोल रैक रोके जाने पर जिले के कोयला व्यापारी भड़क उठे। कई स्थानीय और प्रदेश के अन्य जिलों से आए कोल ट्रेडर्स इस संबंध में बिस्मिलनगर जाकर वहां के स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी से मिले और अपना विरोध जताया। उन्होंने एसएस को ज्ञापन देकर कोल रैक सीधे रोजा रेलवे साइडिंग भेजे जाने की मांग की।
विज्ञापन

जय दुर्गा कोल ट्रेडर्स के संचालक वीके अग्रवाल ने बनारस से कोल रैक सप्लाई करने वाले हेमंत तनरेजा, बीआर तिवारी, राजेश राम अग्रवाल आदि के साथ सोमवार को दोपहर बिस्मिलनगर पहुंचे। उन्होंने एसएस को ज्ञापन देकर कहा कि उनकी कोल रैक की बुकिंग रोजा तक की होती है। इसलिए बाहर से आने वाली रैक को बिस्मिलनगर पर चेक करने के बहाने रोके जाने पर आसपास के ग्रामीण कोयला चोरी कर लेते हैं।
विज्ञापन

एसएस को अग्रवाल ने गत सात फरवरी को मंगाई गई रैक से कोयला चोरी होने का हवाला देते हुए कहा कि रोजा पॉवर प्रोजेक्ट की कोल रैक चेक करने के बहाने शहर के व्यापारियों की रैक रोकने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक ने मजबूरी बताई कि पॉवर प्रोजेक्ट अधिकारी अपनी कोल रैक भी रोजा के लिए बुक करते हैं और इसी वजह से बाहर से आने वाली कोल रैक चेक करने के लिए उन्हें स्टेशन यार्ड में रोकना पड़ता है। एसएस को दिए गए ज्ञापन की प्रति रेल मंत्री, आरपीएफ केमहानिदेशक, जीआरपी के एसपी आदि अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed