{"_id":"588362f74f1c1bbb76efe697","slug":"qualis-five-bovine-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वालिस से पांच गोवंशीय पशु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्वालिस से पांच गोवंशीय पशु
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को एक क्वालिस में काटने के लिए ले जाए जा रहे पांच गोवंशीय पशुओं को बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस तस्करों को नहीं पकड़ सकी। दरोगा ओमपाल सिंह को शुनिवार सुबह सूचना मिली की खुटार की ओर से आ रही एक क्वालिस में गोवंशीय पशु ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर दरोगा ने सिपाहियों के साथ खुटार रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद खुटार की ओर से क्वालिस आती दिखाई दी। क्वालिस सवार लोगों ने पुलिस को देखकर सौ मीटर पहले ही वाहन रोक लिया और भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा भी किया लेकिन दौड़ में तस्करों से पिछड़ गई। लिहाजा तस्कर हत्थे नहीं चढ़ सके। क्वालिस में सीटें हटाकर बांछकर डाले गए पांच पशुओं को पुलिस ने बरामद कर लिया। बाद में उन्हें सुपुर्दगी में देकर वाहन सीज कर दिया गया। दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन