फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Qualis five bovine animals

क्वालिस से पांच गोवंशीय पशु

Sat, 21 Jan 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 21 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को एक क्वालिस में काटने के लिए ले जाए जा रहे पांच गोवंशीय पशुओं को बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस तस्करों को नहीं पकड़ सकी। दरोगा ओमपाल सिंह को शुनिवार सुबह सूचना मिली की खुटार की ओर से आ रही एक क्वालिस में गोवंशीय पशु ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर दरोगा ने सिपाहियों के साथ खुटार रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद खुटार की ओर से क्वालिस आती दिखाई दी। क्वालिस सवार लोगों ने पुलिस को देखकर सौ मीटर पहले ही वाहन रोक लिया और भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा भी किया लेकिन दौड़ में तस्करों से पिछड़ गई। लिहाजा तस्कर हत्थे नहीं चढ़ सके। क्वालिस में सीटें हटाकर बांछकर डाले गए पांच पशुओं को पुलिस ने बरामद कर लिया। बाद में उन्हें सुपुर्दगी में देकर वाहन सीज कर दिया गया। दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed