{"_id":"26f0e3dd5a3bd1ecefaf4086930ce341","slug":"provost-in-charge-try-to-reclaim-the-tractor-trolley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी कोतवाल पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रभारी कोतवाल पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश
तिलहर।
Updated Sat, 20 Jun 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
लाख जतन के बावजूद तिलहर क्षेत्र में अवैध बालू के खनन पर रोक नहीं लग पा रही। इसी वर्ष सर्दियों में बालू खनन के लिए जा रही ट्रॉली पलटने के बाद एक मजदूर की दबकर मौत हो गई थी। उसके बाद तत्कालीन कोतवाल रूम सिंह यादव के खौफ के चलते खनन माफिया शांत हो गए थे, लेकिन उनके यहां से जाते ही पुलिस राजस्व विभाग व खनन माफियाओं की तिकड़ी के चलते फिर धड़ल्ले से बालू खनन चलने लगा।
शुक्रवार को प्रभारी कोतवाल अनुज तिवारी ने गांव डभौरा में जब अजमाबाद की ओर से बालू लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका तो उसने ट्रॉली उन पर ही चढ़ाने की कोशिश की। इससे प्रभारी कोतवाल का पारा हाई हो गया और उन्होंने पीछा करके उसे पकड़ लिया। एक खनन माफिया द्वारा हेकड़ी दिखाने और ट्रांसफर कराने की धमकी देने पर तिवारी ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इससे अवैध बालू खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। उधर, प्रभारी कोतवाल अनुज तिवारी ने बालू खनन करने वालों को आगाह किया है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध खनन में लिप्त पाया जाता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।