{"_id":"59c510824f1c1b21688b5fcb","slug":"prize-worth-1-lac-on-hanipreet-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार हनीप्रीत पर एक लाख रुपये का ईनाम!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार हनीप्रीत पर एक लाख रुपये का ईनाम!
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Fri, 22 Sep 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
हनीप्रीत
डेरा सच्चा सौदा के बाबा गुरमीत राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद से फरार उसकी कथित बेटी हनीप्रीत को पकड़वाले वाले को शोषित समाज मोर्चा के प्रदेश महासचिव फकीरे लाल भोजवाल ने एक लाख रुपये का नगद इनाम देने का ऐलान किया है। हनीप्रीत की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने कलक्ट्रेट में अन्य साथियों के साथ धरना दिया।
उनके साथ मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी महबूब हुसैन इदरीसी और सामाजिक कार्यकर्ता सलमान भी धरने में शामिल हुए। इस मौके पर समाजसेवी भोजवाल ने कहा कि ढोंगी साबित हो चुके राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत भी अपराधी होने के कारण समाज के लिए कभी भी खतरा बन सकती है। उन्होंने कहा कि समाज में धर्म का लबादा ओढ़े कई बाबा न सिर्फ लोगों की आस्था और मान-मर्यादा से खिलवाड़ कर रहे हैं, अपने कृत्यों से मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। ऐसे बाबाओं और उनके सहयोगियों को पकड़कर बेनकाब करने में सुरक्षा एजेंसियों को मदद देने वाले व्यक्ति को वह अपने व्यक्तिगत कोष से एक लाख रुपये की मदद देंगे, भले ही वह कहीं का रहने वाला हो।