{"_id":"5888e2e64f1c1bde3bcf4ef4","slug":"private-teacher-hostage-looted-cash-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट शिक्षक को बंधक बनाकर लूटी नगदी, बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइवेट शिक्षक को बंधक बनाकर लूटी नगदी, बाइक
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहगीर ने चीखपुकार सुनकर किया बंधनमुक्त
रात में ही पुलिस ने की कांबिंग, नहीं लगा सुराग
सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात प्राइवेट शिक्षक को बंधक बनाकर लुटेरों ने उनके पास से बाइक, नगदी और मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर लुटेरों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा सदर बाजार थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर कालोनी निवासी रामप्रताप मिश्रा मंगलवार रात 8.30 बजे शहबाजनगर की ओर से एक सरदार के झाला पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर बाइक से लौट रहे थे। सदर थाना क्षेत्र के खुदराई गांव के पास रेलवे क्रासिंग के करीब लुुटेरों ने तमंचे के बल पर रोक लिया। लुटेरों ने उनके हाथ पैर उन्हीं के कपड़ों से बांध दिए और खेत में डाल दिया। इसके बाद उनके पास से लुटेरे दो हजार रुपए की नगदी, एक मोबाइल और बाइक लूट कर भाग गए। कुछ देर बाद उधर से गुजरे एक राहगीर ने चीख-पुकार सुनकर शिक्षक को बंधन मुक्त किया। पीड़ित ने मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही मौका मुआयना किया और लुटेरों की तलाश में कांबिंग भी की, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला। पीड़ित ने मामले की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।