फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pregnant after the death in hospital rampage

गर्भवती की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

Sun, 13 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 13 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। शुक्रवार देर शाम कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला की अचानक हुई मौत के बाद परिवारीजनों ने डाक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल स्टाफ  ने मौके की नजाकत भांपकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। क्षेत्र के गांव गुनारा निवासी आशिक अली की 40 वर्षीय गर्भवती पत्नी शमा को तकलीफ  होने पर शुक्रवार देर शाम परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। बताते हैं कि करीब एक घंटे बाद प्रसव पीड़ा के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने पर शमा की मौत हो गई। कुछ देर बाद बीसलपुर स्थित विवाहिता के मायके से भी लोग आ गए। वह डाक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से शमा की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटने लगे। डाक्टरों ने कोतवाली में सूचना भेजने के साथ ही वहां मेमो भी भिजवा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही शव का पंचनामा किया। इस बीच मृतका के परिवारीजन पोस्टमार्टम न कराने को लेकर दबाव बनाने लगे। इसके बाद पुलिस के सख्त रुख अपनाने के बाद मामला शांत हो सका और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। 
विज्ञापन

शमां भर्ती के समय सामान्य थी, लेकिन अचानक चक्कर आने से उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल को रेफर किया, लेकिन परिवारीजन शमा को नहीं ले गए। इससे उसकी मौत हो गई।- डा. ज्ञानेंद्र, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed