{"_id":"5a7faf549bdfa33ae207736f0eadef14","slug":"pradarshan-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों को दो-दो हजार रुपये देने पहुंचे दलाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाभार्थियों को दो-दो हजार रुपये देने पहुंचे दलाल
पुवायां।
Updated Wed, 28 Jan 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार की जिला सहकारी बैंक से फर्जीवाड़ा कर तमाम गरीब दलितों के नाम कर्ज निकालकर रुपए हड़पे जाने के मामले में बुधवार को गांव गुरघिया में जमकर हंगामा हुआ। दलाल कथित लाभार्थियों को दो-दो हजार रुपये देकर कागजों पर हस्ताक्षर कराने गए थे।
गौरतलब है कि वर्ष 2006-07 में सरकार की ओर से दलितों को रोजगार के लिए 20 हजार रुपये की राशि कर्ज के रूप में दी गई थी। बाद में अनुदान के रूप में कर्ज की राशि को सरकार की ओर से जमा कराया गया था। खुटार की जिला सहकारी बैंक की ओर से तमाम लोगों को कर्ज दिया गया, लेकिन लाभार्थी कह रहे हैं कि राशन कार्ड नवीनीकरण आदि के नाम पर उनसे पहचान और पते का प्रमाणपत्र, फोटो आदि लेने के बाद बैंककर्मियों से मिलकर दलालों ने राशि निकाल ली। अनुदान मिलते ही खातों को बंद भी करा दिया गया।
शिकायत के बाद मामले की जांच जिला सहकारी बैंक के डीजीएम सच्चिदानंद दुबे कर रहे हैं। गर्दन फंसती देख दलाल और पूर्व में बैंक में तैनात रहे कुछ कर्मी बुधवार को गांव गुरघिया पहुंचे और जिनके नाम कर्ज निकला है उनको दो-दो हजार रुपये देकर टाइपशुदा कागज पर हस्ताक्षर और अंगूठे लगवाने शुरू कर दिए। अन्य लोगों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर जाकर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर दलाल कागज लेकर खिसक लिए। आरोप है कि लगभग 20 लोगों से अंगूठा, हस्ताक्षर कराए गए हैं। इसके बाद गांव के रामसेवक सहित कई लोग एसडीएम से शिकायत करने पुवायां पहुंचे, लेकिन एसडीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को कथित लाभार्थी डीएम से मिलकर शिकायत करेंगे।