फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Prabha Devi's parents went to the police interrogation

प्रभा देवी के मायके जाकर पुलिस ने की पूछताछ

Sat, 02 May 2015 12:20 AM IST
पुवायां
पुवायां Updated Sat, 02 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
गांव बेला छेदा में मंगलवार रात हुई रामलड़ैते और उनकी पत्नी प्रभा देवी की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने खीरी के कसबा भीरा जाकर मृतका प्रभा देवी के मायके में पूछताछ की। इसके बाद पुलिस रामलड़ैते के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला से भी मिली और पूछताछ की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार रात रामलड़ैते और उनकी पत्नी प्रभा देवी की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रामलड़ैते के बड़ भाई शिवशंकर ने गांव अटसार के ओमप्रकाश, आदित्य कुमार, आनंदप्रकाश, अवनीश कुमार अैर गांव बेला छेदा के वीरेंद्र कुमार, रामबिहारी, सुआलाल के खिलाफ भाई और उसकी पत्नी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को दंपति का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर पैतृक गांव अटसार में किया गया था।
विज्ञापन

कई वर्ष पूर्व गांव बेला में हुए हत्या के एक मामले में गांव के पांच लोगों को आजीवन कारावास की सजा हो गई थी। जेल में बंद एक आरोपी की पत्नी ने रामलड़ैते और उसके साले भीरा के बबलू सहित पांच लोगों के खिलाफ 24 अगस्त 2014 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जमीन खरीदने के बहाने उक्त लोग उसे ले गए और भीरा क्षेत्र में बेच दिया। भीरा में उससे अश्लील हरकतें की गईं। रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ दिन बाद ही महिला ने आरोपों को गलत बताते हुए स्वेच्छा से जाने और एक आरोपी से शादी कर लेने की बात कहते हुए शपथ पत्र दिया था। इसके बाद मामले में एफआर लगा दी गई थी। महिला का भतीजा और देवर आदि कुछ माह पूर्व ही जेल से छुटकर घर आए हैं। शिवशंकर ने जेल से छुटे लोगों को भी हत्याकांड में नामजद कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महिला के मामले से हत्या का क्लू तलाश करने के उद्देश्य से शुक्रवार को भीरा पहुंची और बबलू से रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने यह पता लगाने का प्रयास भी किया कि महिला इस समय कहां रह रही है। पुलिस को जानकारी मिली कि महिला भीरा के गांव महेशपुर में है, इसके बाद पुलिस महेशापुर गई और महिला से भी पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि दोहरे हत्याकांड मेें अहम जानकारी हाथ लगी है, जल्द ही हत्यारे पुलिस गिरफ्त में होंगे। दंपति हत्यांकाड में शुक्रवार को भी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका।
गिरफ्तारी नहीं होने से शिवशंकर को जान का खतरा
पुवायां।
दंपति हत्याकांड को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी नहीं होने से रामलड़ैते के बड़े भाई शिवशंकर को जान का खतरा बना हुआ है। इसस शिवशंकर का पूरा परिवार परेशान है। रामलड़ैते और उसकी पत्नी प्रभा देवी की हत्या करने वालों ने घर में घुसकर सबसे पहले शिवशंकर के बारे में ही पूछताछ की थी। शिवशंकर मकान की छत पर सोया हुआ था, लेकिन परिवार वालों से उसे बाहर जाना बता दिया। इसके बाद हत्यारों ने रामलड़ैते और उसकी पत्नी की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी थी। इस दौरान शिवशंकर मकान की छत से फांदकर भाग निकला था।

शिवशंकर के बारे में पूछताछ के चलते परिवार के लोगों का मानना है कि हत्यारे शिवशंकर को ही मारने आए थे, लेकिन उसके नहीं मिलने पर रामलड़ैते ही हत्या कर दी। समझा जाता है कि पति को बचाने के लिए प्रभा देवी बदमाशों से भिड़ गईं, जिस कारण हत्यारों ने उन्हें भी मार डाला। मंगलवार रात दोहरा हत्याकांड होने के बाद से अभी तक एक भी हत्यारा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। इस कारण शिवशंकर और उसका पूरा परिवार भयभीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed