फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police tortured innocent and his father injured

पुलिस के लाठियां चलाने से मासूम और उसका पिता घायल

Sat, 25 Mar 2017 12:07 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
 नागरिक सुरक्षा के लिए लगाई गई यूपी 100 गाड़ी के सिपाहियों ने गांव में चल रही एक पंचायत के दौरान पुलिस के लाठियां चलाने पर एक मासूम व उसका पिता घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी के निर्देश पर तत्काल शहर से पुलिस टीम भेजी गई। जांच दल ने पीड़ित के बयान दर्ज कर उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव बसारी निवासी सोमपाल और रामलाल के बीच जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद गांव में ही पंचायत चल रही थी। पंचायत में गांव का विजेंद्र अपने दो वर्षीय बेटे ऋतिक के साथ आया था।। इस दौरान किसी ने यूपी 100 डायल को गांव में विवाद होने की सूचना दे दी। सूचना पर आई 100 डायल के सिपाहियों ने पूछताछ करने के बाद अचानक लाठी चलानी शुरू कर दी। जिससे भगदड़ मच गई। डंडा लगने से विजेंद्र का बेटा घायल हो गया। उसके मुंह पर डंडा लगने से नाक फूट गई। घटना के बाद गाड़ी चली गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी को दी। एसपी ने तत्काल शहर से एसआई हरिशंकर त्रिपाठी को जांच के लिए भेज दिया। उन्होंने थाने आकार पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किये और उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस टीम घटना की जाँच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed