{"_id":"58655cc84f1c1b445ceec429","slug":"police-raided-the-house-of-former-sabotage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के घर पुलिस का धावा, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान के घर पुलिस का धावा, तोड़फोड़
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात पुलिस ने एक वारंटी का घर समझकर गांव नत्थापुर के पूर्व प्रधान महेंद्र पाल वर्मा के घर का दरवाजा तोड़कर जमकर तोड़फोड़ की। पूर्व प्रधान और वारंटी का नाम एक जैसा होने की वजह से यह गफलत हुई। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं से अभद्रता भी की गई। पूर्व प्रधान ने इस मामले में सीओ से शिकायत की है।महेंद्रपाल वर्मा ने सीओ अरुण कुमार को बताया कि बुधवार को वह किसी काम से बाहर गए थे। रात में साढ़े दस बजे कोतवाली से एक दरोगा छह सिपाहियों को लेकर उनके घर जा पहुंचे और उनके बारे में पूछताछ की। उनके घर में नहीं होने और रात होने से उनकी पत्नी ने पुलिस से सुबह आने को कहा तो दरोगा ने सिपाहियों से कहकर दरवाजा तुड़वा दिया और घर में घुसकर तलाशी ली। इस दौरान कुर्सियां आदि तोड़ दी गईं और जमकर गालीगलौज की गई। पुलिसकर्मी पत्नी की सोने की चेन और डेढ़ हजार रुपये भी उठा लाए। आरोप है कि दरोगा ने उनकी पत्नी को धमकी दी कि उसके पति को झूठे मामले में जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से समाज में उनकी प्रतिष्ठा को काफी धक्का लगा है। जानकारी पर उन्हें पता चला कि गांव के ही दूसरे महेंद्रपाल के नाम अदालत का वारंट था, लेकिन तोड़फोड़ उनके घर कर दी है। सीओ ने पूर्व प्रधान को मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन