{"_id":"ab39d766a6792e92eb6ff35a05ee3058","slug":"police-inspector-died-of-a-heart-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से थाने में दरोगा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हार्ट अटैक से थाने में दरोगा की मौत
जलालाबाद।
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में तैनात दरोगा 53 वर्षीय मनीराम कश्यप की सोमवार की रात हार्ट अटैक से थाने में मौत हो गई। दरोगा की मौत से थाने में मातम छा गया। जनपद जेपी नगर थाना धनौरा मंडी के गांव पाहड़पुर निवासी मनीराम कश्यप थाने में 26 जनवरी 2014 में तैनात हुए थे। रात करीब नौ बजे वह अपने कमरे आए और वर्दी उतारने के बाद वह थाना परिसर में लगे नल नहाने लगे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई और बेहोश होकर नल के पास गिर गए। उन्हें नगरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसपी देहात आशाराम यादव, एडीएम भरत लाल सरोज, सीओ आदेश त्यागी अस्पताल और इंस्पेक्टर आरपी सिंह अस्पताल पहुंचे।
कोर्ट परिसर में छेड़खानी का आरोप
शाहजहांपुर। थाना जलालाबाद क्षेत्र की रहने वाले एक महिला ने थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि न्यायलय परिसर में मुकदमा वापस करने को लेकर कुछ लोगों ने धमकी देते हुए अश्लील हरकतें की। पीड़िता की शिकायत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। जिसकी तारीख कचहरी आती है। आरोप है कि 25 जुलाई को चंदन गुप्ता, भारत गुप्ता और धर्मेेंद्र गुप्ता ने कचहरी परिसर में रोकर अश्लील हरकत करते हुए मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ छेडख़ानी का मुदकदमा दर्ज कर लिया है।