{"_id":"5b0573084f1c1bd4408b73a0","slug":"police-destroys-hooch-batthis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के खिलाफ अभियान में धरे गए 52 लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब के खिलाफ अभियान में धरे गए 52 लोग
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Thu, 24 May 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
hooch
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने जिले में छापामार अभियान चलाकर 27 शराब भट्ठी का भंडाफोड़ करते हुए 1093 लीटर शराब बरामद करने के साथ ही 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस टीम ने सैकड़ों लीटर लहन भी नष्ट किया है।
सीओ सिटी सुमित शुक्ला के नेतृत्व में सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने मऊ वासक में छापामारी कर 100 लीटर शराब बरामद की। दो स्थानों पर सैकड़ों लीटर लहन को भी गिरा दिया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चौक कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर बीस लीटर शराब, रामचंद्र मिशन पुलिस ने चार स्थानों पर शराब भट्ठी का भंडाफोड़ करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर 102 लीटर शराब बरामद की है। कांट पुलिस ने भी चार शराब भट्ठी का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर 81 लीटर शराब बरामद की है। इधर,मदनापुर पुलिस ने एक शराब भट्ठी का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बीस लीटर शराब बरामद की। रोजा और सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने दो-दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20-20 लीटर शराब बरामद की। निगोही पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 लीटर शराब बरामद की। कटरा पुलिस ने एक भट्ठी का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80 लीटर शराब बरामद की। बंडा पुलिस एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर शराब, खुदागंज, जैतीपुर, पुवायां, जलालाबाद पुलिस ने एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके पास से 20-20 लीटर शराब बरामद की है। सिंधौली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 लीटर शराब, गढ़िया रंगीन, अल्हागंज, परौर पुलिस ने एक-एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 10-10 लीटर शराब, मिर्जापुर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 लीटर शराब, खुटार पुलिस ने 12 भट्ठी का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर 280 लीटर शराब, कलान पुलिस ने दो भट्ठी का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर 120 लीटर शराब बरामद की, वहीं तिलहर पुलिस ने 84 पौव्वा अंग्रेजी शराब के बरामद किए।