फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police caught the 31 bison in Cantor filled Tunskr

कैंटर में ठूंसकर भरी गई 31 भैंसे पुलिस ने पकड़ी

Wed, 19 Aug 2015 12:24 AM IST
रोजा / रौसर कोठी।
रोजा / रौसर कोठी। Updated Wed, 19 Aug 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police caught the 31 bison in Cantor filled Tunskr
थाना आरसी मिशन पुलिस ने मंगलवार की सुबह हरदोई चौराहा से 31 भैंसों को ठूसकर भरे गए कैंटर को पकड़ लिया। कैंटर के साथ पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में पशु कूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। काले पशुओं को पकड़े जाने के विरोध में लोगों ने पुत्तूलाल चौराहा पर जाम लगा दिया। लोगों की मांग थी कि पकड़े गए लोगों को थाने से ही मुचलके पर छोड़ा जाए। मौके पर एडीएम एफआर, एसडीएम सदर, सीओ सिटी और सीओ सदर पहुंच गए। थाने से जमानत मिलने के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

संडीला से एक कैंटर में 31 भैंसों को लादकर हरदोई के नुमाइश चौराहा निवासी चालक छंगा गुप्ता संडीला के पशु व्यापारी हफीज, सरताज, शादाब, मोहम्मद अहमद, टीना और निहाल के साथ बरेली जा रहे थे। हरदोई चौराहा पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कैंटर को रोककर सातों लोगों को हिरासत में ले लिया। कैंटर में बुरी तरह से जानवरों को ठूंस कर भरा गया था। पुलिस ने जानवरों को कैंटर से उताकर मिश्रीपुर प्रधानपति हरिशंकर को सुपुर्द कर दिए, लेकिन एक सत्ताधारी नेता की सिफरिश पर पुलिस ने फत्तेपुर चुंगी निवासी अयुब को सुपुर्द कर दिए। इसके बाद लोगों ने गिरफ्तार किए गए लोगों थाने से जमानत कराए जाने को लेकर पुत्तूलाल चौराहा पर जाम लगा दिया। करीब पौन घंटे जाम लगने के बाद मौके पर एडीएम पीके श्रीवास्तव, एसडीएम सदर एपी श्रीवास्तव, सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल और सीओ सदर अनुराग दर्शन मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि गिरफ्तार लोगों की थाने से जमानत हो जाएगी। इसके बाद लोगों ने जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed