फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Plunder , robbery and stealing gang revealed

लूट,डकैती और चोरी करने वाले गैंग का खुलासा

Thu, 30 Jun 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच और तिलहर पुलिस ने बृहस्पतिवार को लूट, डकैती और चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने छह लुटेरोें को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गई पांच बाइक, नगदी, जेवर और तीन तमंचे व पांच कारतूस बरामद हुए हैं। लुटेरों ने 10 से अधिक  लूट, डकैती और चोरी की वारदात कबूल की हैं। एसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। एसपी कार्यालय के सभागार में हुई प्रेसवार्ता में एसपी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि 24 अप्रैल 2016 को तिलहर क्षेत्र में कपसेड़ा गांव से मेला देखकर लौट रहे रजनीश सिंह निवासी गांव ढकिया शोभा से बदमाशों ने असलहों के दम पर मारपीट कर नगदी और बाइक लूट ली थी। इसी दिन बदमाशों ने यहां दो बाइक और लूटी थीं। मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू की गई। इसके खुलासे के लिए तिलहर पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को क्राइम ब्रांच और तिलहर पुलिस ने गांव ढकिया शोभा के जंगल में मुठभेड़ के दौरान छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके तीन साथी भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए बदमाशों में सिंधौली के गांव काजीपुर निवासी गैंग का सरगना रंगीले, इसी क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी नरदीप उर्फ लड्डन, इसी गांव का विमल कुमार, विजयवीर सिंह जाबिर उर्फ नाबिर और थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला छोटा ककरा निवासी कबी उर्फ कौआ हैं। फरार होने वाले बदमाशों में सिंधौली के गांव दौलतपुर निवासी पंकज, शानू और बुधने हैं। गैंग के सरगान रंगीले के खिलाफ 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बाकी बदमाशों की क्राइम हिस्ट्री निकाली जा रही है। 
विज्ञापन

0000000000
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed