{"_id":"578287d34f1c1b39117f9bc6","slug":"placing-two-houses-in-nakaba-theft-of-two-and-a-half-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में नकब लगाकर ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में नकब लगाकर ढाई लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
नकब
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर नगदी, जेवर सहित लगभग ढाई लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। रविवार को पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें बिना रिपोर्ट दर्ज किए ही टरका दिया।
गांव जठियापुर बुजुर्ग निवासी गिरीशचंद्र के मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर चोर अंदर घुस आए और बक्से में रखे 20 हजार रुपये, सोने की झुमकी, कुंडल, पायजेब सहित तमाम कीमती सामान चुरा लिया।
इसके बाद चोरों ने गिरीशचंद्र के भाई सुंदरलाल के घर में भी नकब लगा दी और कमरे में अंदर से कुंडी लगाकर बक्से आदि चोरी कर लिए। चोर उनके घर से 15 हजार रुपये, गुलशन पट्टी, कुंडल, लर, पेंडल, दो जोड़ी पायल आदि चुरा ले गए। चोरों ने कमरे की अंदर से लगी कुंडी खोली तो आहट होने पर सुंदरलाल की पुत्री सरबती जाग गई और शोर मचाया तो परिवार के अलावा गांव के तमाम लोग भी जाग गए। लोगों ने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। सुबह खाली बक्सा गांच चुरहा के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला। रविवार को दोनों भाईयों ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन दरोगा ने मौका मुआयना करने के बाद रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कहते हुए पीड़ितों को टरका दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि गांव जठियापुर में हुई चोरी की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
कई बार मिलाने पर भी नहीं उठा 100 नंबर
- दो से पांच बजे तक गन्ने का खेत घेरे रहे गांव के लोग
पुवायां। गांव जठियापुर में चोर होने की आहट पर सुंदरलाल की पुत्री सरबती के शोर मचाने पर गांव के तमाम लोगों और सुंदरलाल के परिवार के लोगों ने चोरों का पीछा किया तो चोर गांव से भागकर रामखिलाड़ी के गन्ने के खेत में घुस गए। गांव के लोगों ने गन्ने के खेत को घेर लिया और पुवायां कोतवाली का नंबर नहीं होने के कारण सौ नंबर पर दो बार कॉल की, लेकिन एक बार भी फोन रिसीव नहीं किया गया।
गांव के लोगों ने बताया कि चोरों के पास असलहे होने की आशंका में वह लोग दूर से ही गन्ने का खेत घेरे रहे और किसी ने भी गन्ने के खेत के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटाई। यदि सौ नंबर पर कॉल रिसीव हो जाती और पुवायां पुलिस मौके पर पहुंच जाती तो चोरों को पकड़ा जा सकता था। रात दो बजे से पांच बजे सुबह तक गन्ने की घेराबंदी के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकलते देख लोग अपने घरों को लौट गए।
गांव बद्रीपुर हदीरा में चोरी की रिपोर्ट दर्ज
पुवायां। आठ जुलाई की रात गांव बद्रीपुर हदीरा के हितेश कुमार के घर घुसे चोरों ने 24 हजार की नगदी सहित चार लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली थी। हितेश ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।