{"_id":"5741f9694f1c1b9b1a690b70","slug":"pinku-history-including-the-eight-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर पिंकू समेत आठ पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर पिंकू समेत आठ पर एफआईआर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 23 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालाबाद। नयागांव महसूलपुर में युवक के अपहरण की कोशिश और जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने रविवार को फरार हिस्ट्रीशीटर पिंकू सिंह और उसके साथ साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। घायल सत्येंद्र सिंह के पिता श्यामवीर सिंह की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307 और 452 के तहत नामजद मुकदमा लिखा गया है। किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बता दें कि बीते बृहस्पतिवार रात पुरानी रंजिश मेंअपहरण की कोशिश के दौरान हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों ने घर की छत पर सो रहे सत्येंद्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सत्येंद्र का बरेली के एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। फरार हिस्ट्रीशीटर पर जलालाबाद, कांट तथा मदनापुर थाने में पहले से ही कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है।