{"_id":"5b04292c4f1c1bd3408b7009","slug":"pickup-overturns-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित पिकअप पलटने से एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित पिकअप पलटने से एक की मौत, चार घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Wed, 23 May 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
kin of victim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर रोड पर मंगलवार सुबह सतवां खुर्द के पास तेज रफ्तार पिकअप सामने से आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चार साथी घायल हो गए। यह सभी लोग गिरगिचा चीनी मिल में मजदूरी करने जा रहे थे। घटना के बाद घायलों में चीखपुकार मच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। दो घायलों को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव मऊ वासक निवासी 30 वर्षीय रामप्रताप गांव के ही 25 वर्षीय सतीश, 45 वर्षीय मुन्नालाल, पड़ोसी गांव मऊ गौटिया निवासी 35 वर्षीय नन्हेराम, 32 वर्षीय नन्हेलाल मंगलवार सुबह शाहजहांपुर में पिकअप पर बैठकर निगोही क्षेत्र में गिरगिचा गांव के पास स्थित चीनी मिल में मजदूरी पर जाने के लिए निकले थे। सुबह लगभग 10:30 बजे पिकअप निगोही क्षेत्र के गांव मधवामई और सतवांखुर्द के बीच तिराहे के पास पहुंची, तभी सामने से अचानक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में पलट गई। घटना के बाद पिकअप में सवार मऊ वासक व मऊ गौटिया निवासी घायलों में चीखपुकार मच गई। आसपास गांव के लोग आ गए और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को 108 एंबुलेेंस के जरिये जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रामप्रताप को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मुन्नालाल व नन्हेराम को बरेली रेफर कर दिया गया। घायलों में सतीश और नन्हेलाल की हालत में सुधार है। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। मामूली घायल भी अन्य वाहनों से चले गए। पलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
-----------
पत्नी, बच्चों के नहीं थम रहे थे आंसू
गांव मऊ वासक निवासी रामप्रताप की इस हादसे में मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उसकी पत्नी रेखा देवी, 15 वर्षीय चकामिनी, नौ वर्षीय विपिन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मां और बहनों को देखकर छोटी बेटी पांच वर्ष की शोभा भी रो रही थी।