{"_id":"496b3cac8e028744e375b87175f8bca9","slug":"people-against-for-encrochment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन के खिलाफ हथौड़ा चौराहा पर लगाया जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन के खिलाफ हथौड़ा चौराहा पर लगाया जाम
रोजा।
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से जेसीबी द्वारा मिट्टी के हो रहे अवैध खनन से परेशान ग्रामीणों ने हथौड़ा चौराहे पर प्रदर्शन करने के बाद जाम लगा दिया। जाम खुलवाने को लेकर प्रभारी निरीक्षक से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। बाद में ग्रामीणों ने डीएम से भेंटकर जेसीबी से हो रहे मिट्टी के अवैध खनन को रुकवाने का ज्ञापन सौंपा। जाम लगभग डेढ़ घंटे तक लगा रहा।
बता दें कि थाना क्षेत्र के बसुलिया, बिलरिया, हथौड़िया, नवीपुर, महोलिया, ददिउरा, खानपुर देहा सहित कई गांवों में पांच से सात फिट तक जेसीबी से खुदाई का क्रम जारी है। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार डीएम से शिकायत की, लेकिन मिट्टी के इस अवैध खनन पर रोक नहीं लग सकी थी।
शुक्रवार सुबह बसुलिया, हथौड़िया सहित कई गांवों के ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा और दोपहर करीब 11 बजे रोजा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हथौड़ा चौराहे पर जमकर प्रदर्शन करने के बाद सड़क पर बैठकर धरना देने लगे। इससे मोहम्मदी रोड,सीतापुर, रेती और शहर को आने वाले मार्ग बाधित हो गए।
विज्ञापन
जाम खुलवाने के लिए प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह मौके पर गए तो ग्रामीणों से उनकी नोकझोंक हो गई। बाद में प्रभारी निरीक्षक ने उनका ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण उनकी कार्यशैली से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने धरना खत्म कर डीएम से भेंट की और अवैध खनन को रूकवाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में रामानंद दुबे, ताराचंद्र दुबे, रामऔतार, अवशेष कुमार, संजय कुमार आदि शामिल रहे।
डीएम ने प्रभारी निरीक्षक
को जारी किया नोटिस
रोजा क्षेत्र के कई गांवों में जेसीबी से हो रहे मिट्टी खनन के मामले में डीएम शुभ्रा सक्सेना ने प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह को नोटिस जारी किया है। साथ ही जेसीबी से हो रही खुदाई के संबंध में प्रमाण पत्र मांगा है।