फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   pathan gang

जेल में आखिरी बार पठान से मिली थी बहन

Fri, 20 Mar 2015 12:17 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 20 Mar 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
पठान गैंग के सदस्य खान उर्फ पठान और मेहरबान की जेल में आखिरी मुलाकात हिमाचल प्रदेश में रहने वाली उसकी बहन नसीम से 11 फरवरी को हुई थी। इसके बाद इस गैंग के किसी भी सदस्य से कोई भी जेल में मुलाकात करने नहीं आया था। इमरान और असलम रिश्ते में मामा-भांजे हैं। 
विज्ञापन


पठान गैंग को 25 सितंबर को जेल में दाखिल किया गया था। पठान गैंग के सभी सदस्यों को जेल की अलग-अलग बैरक में रखा गया था। पठान उर्फ खान और मेहरबान रिश्ते में सगे भाई थे। जेल में आने के बाद हिमाचल प्रदेश में रहने वाली दोनों की बहन नसीम तीन बार जेल में मिलने आई थी। दोनों की आखिरी मुलाकात 11 फरवरी 2015 को हुई थी। दोनों ने एक साथ बहन से मिले थे। इसके बाद गैंग के किसी सदस्य से जेल में कोई मुलाकात करने नहीं आया।
विज्ञापन

असलम, इमरान का है मामा
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव डभौरा निवासी इमरान उर्फ इरफान उर्फ भिखारी बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव व्यास निवासी असलम का मामा है। इमरान की बहन मेहनाज असलम की मां है। बताया जाता है कि असलम और इमरान ने पठान उर्फ खान के झांसे में आकर पहली बार ऊधम सिंह नगर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। दोनों की सितंबर महीने में ही पठान गैंग से मुलाकात हुई थी। भांजे असलम के जेल से छूटने के बाद इमरान को उम्मीद है कि उसकी भी जल्दी जमानत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा धर्म सिंह सैनी का नहीं लग रहा पता
पठान गैंग को ले जाने वाले दरोगा धर्म सिंह सैनी का कहीं पता नहीं लग रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। बिजनौर स्थित उसके आवास पर भी पुलिस की टीम भेजी गई, लेकिन वहां भी उसका कोई पता नहीं लगा। घटना के बाद से लगातार दरोगा का मोबाइल बंद जा रहा है। पुलिस क्लब के पीछे उसके किराए के आवास पर भी कई बार पुलिस की टीम गई, लेकिन वहां ताला लगा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed