{"_id":"590622744f1c1bcd3a441751","slug":"palladar-s-death-by-crushing-truck-two-hours-highway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर पल्लेदार की मौत, दो घंटे हाईवे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर पल्लेदार की मौत, दो घंटे हाईवे जाम
अमर उझाला ब्यूरो रोजा।
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
मंडी गेट पर हुआ हादसा, कोतवाल ने किसी तरह आढ़तियों और पल्लेदारों को शांत कराया
कोतवाली क्षेत्र के रोजा मंडी गेट पर इंट्री करते समय रविवार को बेकाबू ट्रक ने पल्लेदार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साएं आढ़तियों और पल्लेदारों ने पहले मंडी गेट पर हंगामा किया फिर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी फिरोज (30) पुत्र मुन्ने खां मंडी में जाने आलम व पप्पू की आढ़त पर पल्लेदारी करता था। रोज की तरह फिरोज सुबह करीब पांच बजे रोजा मंडी के गेट पर पहुुंचा। इसी दौरान मंडी का मेन गेट आवक के लिए खोला गया। चालक ने मंडी में पहले इंट्री के चक्कर में ट्रक तेज गति से आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान फिरोज ट्रक की चपेट में आ गया। चालक कुछ समझ पाता तभी ट्रक का अगला पहिया फि रोज को रौंदता हुआ निकल गया। इस घटना में फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सब्जी आढ़तियों ने मंडी सचिव और पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे सब्जी व्यापारियों और पल्लेदारों में आक्रोश फैल गया। इन लोगों ने पहले मंडी गेट पर जमकर प्रदर्शन किया, लेकिन किसी अधिकारी के न पहुंचने पर व्यापारी सुबह करीब 6 बजे हाईवे पर आकर सड़क पर बैठ गए। जिससे हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर मंडी में कहीं छिप गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद चालक को खोजकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। चालक की गिरफ्तारी के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। राजमार्ग जाम की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। उनका कहना था कि मौके पर नगर मजिस्ट्रेट को बुलाया जाए।। इसी बीच कोतवाल कमरुल हसन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। तब जाकर करीब आठ बजे हाईवे पर आवागमन बहाल हुआ। कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।
अवैध कब्जों की वजह से हो रहे हादसे
रोजा मंडी गेट पर हो रहे अवैध कब्जे से हादसे हो रहे हैं, जिसका शिकार फि रोज हो गया। यह अवैध कब्जे मंडी गेट संख्या तीन पर हैं, जिन्हें तत्कालीन डीएम कर्ण सिंह चौहान ने चुनाव के समय हटवा दिया था। मंडी प्रशासन की मिलीभगत से गेट के बाहर अवैध कब्जे होने से वाहनों के लिए रास्ता सकरा हो गया। मंडी निरीक्षक दिनेश वर्मा ने बताया कि फ ल और सब्जी मंडी में जगह पर्याप्त नहीं है। आवक के लिए मंडीगेट एक निर्धारित है, लेकिन उससे व्यापारी आवक नहीं करते और गेट तीन निकास के लिए सुबह 5:30 बजे से 11:30 बजे तक खुलता है ऐसे में बड़े वाहन आढ़तियों की शह पर जबरन प्रवेश करने का प्रयास करते हैं। इसी वजह से हादसे होते हैं।
विज्ञापन
000000000
मंडी बंद होने से 50 लाख का कारोबार प्रभावित
रविवार की सुबह मंडी गेट पर हुआ हादसा की खबर लगते ही रोजा मंडी में फ ल और सब्जी कारोबार ठप कर दिया गया। पूरी मंडी में सन्नाटा पसरा रहा व्यापारी व किसान अपना माल बेचने के लिए दर दर की ठोकरें खाते रहे, जिससे करीब पचास लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। मंडी निरीक्षक दिनेश वर्मा ने बताया कि रोजा मंडी में करीब 120 लाइसेंसी हैं, जिनके लिए 22 दुुकानें ही हैं। इसी तरह से किसान भी सब्जियां लाते हैं, जिनके लिए अस्थायी चबूतरे हैं। रोज यहां करीब 50 लाख रुपये का टर्नओवर होता हैं। मंडी बंद होने से राजस्व भी प्रभावित हुआ। वहीं किसानों का कच्चा माल खराब हुआ है।