फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Opium released smugglers, sent to jail

अफीम तस्करों को छोड़ा, सप्लायर को भेजा जेल

Tue, 04 Jul 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Tue, 04 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की मेहरबानी तो देखिए, हाथ आए अफीम तस्करों को छोड़ दिया और सप्लायर को जेल भेजकर अपनी पीठ थपथपा रही है। 
विज्ञापन

थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने अफीम तस्करों की तलाश में अलग-अलग टीमों के साथ नगर के मोहल्ला खनपुरा व सलेमाबाद पट्टी में एक साथ छापेमारी कर चार लोगों को हिरासत में लिया था। पकड़े गए लोग अफीम के बडे़ कारोबारी बताए जा रहे हैं। इन तस्करों के माल की सप्लाई शाहजहांपुर के मोहल्ला मस्जिदगंज निवासी मनोज सक्सेेना करता है। सबसे अधिक सप्लाई पंजाब प्रांत के कई शहरों में करता रहा है। मनोज को अफीम खरीदकर रामकिशन देता है। मादक पदार्थ से करोड़ों की कमाई करने वाले इन तस्करों पर पुलिस की काफी समय से नजर थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छापामारी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद भी कर ली गई। बताते हैं कि इसके बाद पुलिस और तस्करों के बीच समझौते का खेल चला, लेकिन इसी बीच मामले की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई, इसलिए पकड़े गए तस्करों को छोड़ना टेढ़ी खीर हो गई। फिर पुलिस ने अपना दांव चलते हुए 535 ग्राम अफीम के साथ मनोज सक्सेना की गिरफ्तारी दिखाकर उसे जेल भेज दिया, जबकि अफीम मुहैया कराने वाले रामकिशन को फरार, जबकि अन्य साथियों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।

00 
अफीम के साथ गिरफ्तार किए गए मनोज के पास भारी मात्रा में अफीम मिली है, जबकि उसके अन्य साथियों के पास से कोई माल नहीं मिला इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया, हालांकि यह लोग भी अफीम तस्करी से जुड़े हुए हैं। मनोज का साथी रामकिशन मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

विरजाराम, स्वॉट टीम प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed