{"_id":"2349ee51bc44e5d84f1bf8e10b2c9e48","slug":"one-died-in-the-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत
सेहरामऊ दक्षिणी।
Updated Sat, 13 Feb 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
बादशाह नगर निवासी 40 वर्षीय बेचेलाल शुक्रवार रात अपने साथी प्रमोद के साथ खेत पर पानी लगा रहे थे। खेत में पानी लगानेे के बाद रात करीब नौ बजे बेचेलाल और प्रमोद पंपिंग सेट खींचकर अपने घर ले जा रहे थे। तभी बादशाह नगर चौराहा के पास उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोटें आने से बेचेलाल की मौके पर ही मौत हो गई और प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल प्रमोद को जिला अस्पताल भिजवा दिया। बेचेलाल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस हादसे खबर मिलने पर बेचेेलाल के घर में कोहराम मच गया। घर में उनकी पत्नी विमला उर्फ उर्मिला, चार बेटे और एक बेटी है।
सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत
जलालाबाद। तीन दिन पहले बाइक की चपेट में आकर घायल हुए बुुजुर्ग की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
कस्बे के मोहल्ला अशफाकनगर निवासी 70 वर्षीय भीकम सिंह 11 फरवरी को अपने पैतृक गांव खाड़े दियुरिया से जलालाबाद गए थे। जहां वह अशफाकनगर स्थित अपने मकान के सामने से निकल रहे थे, तभी उन्हें एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मारी दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थी। उन्हें पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां से उन्हें लखनऊ रिफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान भीकम सिंह की मौत हो गई। उधर, पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।