फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   one arrested in the ramlakhan murder case

रामलखन के हत्यारों की हो गई पहचान, एक गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2016 11:45 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Sat, 13 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
one arrested in the ramlakhan murder case
10 फरवरी की रात को रामलखन निवासी कोटावारी थाना सिंधौली की हत्या रोजा थाना क्षेत्र के लोधीपुर मोहल्ले में गोली मारकर कर दी गयी थी । घटना के मूल में एक महिला से साथ दो युवकों की आशिकी मामला सामने आया था। जिसमें मृतक की पत्नी कुसुम ने अमित गुप्ता और कल्लू चाचा निवासी पोस्ती पाकड़ थाना कोतवाली के विरुद्ध रिपोर्ट करायी थी। पुलिस की जांच में प्रयोग किया गया मोबाइल अमित गुप्ता के परिवार से ताल्लुक रखने वाली एक महिला का निकला है। जिसका उपयोग उसका नशेड़ी बेटा करता था। जांच में साफ हो गया है कि हत्यारे नामजद आरोपी से अलग हैैं।
विज्ञापन

विवेचना में साफ हो गया है कि रामलखन का हत्यारा, नामजद कराए गए अमित गुप्ता के ही परिवार के हैं। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि घटना में दलहन व्यापारी अमित गुप्ता व कल्लू चाचा का हाथ है या नहीं पुलिस हर एंगिल से गहनता से विवेचना कर रही है। सर्विलांस की रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी निरीक्षक रूपेंद्र गौड़ ने अमित गुप्ता उनके परिजनों पर शिकंजा कसना शुरू किया तो सारी हकीकत सामने आ गयी। घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है बाकी बचे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस दबिशें दे रही है अनुमान है कि एक दो दिन में रामलखन की हत्या की सारी तस्वीर साफ हो जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed