फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On return from school mum found dead

स्कूल से वापसी पर मृत मिली मां

Tue, 30 Jun 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 30 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
On return from school mum found dead
 थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन टिकली में रहने वाले विनोद वाजपेयी की 50 वर्षीय पत्नी रेनू वाजपेयी की मंगलवार को घर के अंदर मौत हो गई। रेनू छावनी परिषद के प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका थीं। दोपहर में उनकी दोनों बेटियां स्कूल से आईं। जब काफी देर दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला तो बेटियों ने रिश्तेदारों को बुलाया। सीढ़ी लगाकर घर के अंदर घुसे रिश्तेदारों को रेनू का शव जमीन पर पड़ा मिला। रेनू की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार वाले शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला तारीन टिकली की नई बस्ती कॉलोनी निवासी विनोद वाजपेयी व्यापारी हैं, जबकि उनकी पत्नी छावनी परिषद के प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका थीं। मंगलवार सुबह पांच बजे विनोद व्यापार के सिलसिले में लखनऊ चले गए थे। विनोद की 13 वर्षीय बेटी कोमल और 16 वर्षीय खुशबू सेंटपॉल्स स्कूल में कक्षा सात और 11वीं की छात्रा हैं। दोनों सुबह सात बजे स्कूल चली गईं थी। रेनू घर में अकेली थीं। दोपहर दो बजे कोमल और खुशबू स्कूल से वापस आईं। जब काफी देर दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो खुशबू ने कटियाटोला में रहने वाले अपने मामा पशुपतिनाथ को सूचना दी। पशुपतिनाथ सीढ़ी लगाकर घर के अंदर घुसे और मकान का दरवाजा खोला। मकान के अंदर कूलर के पास रेनू मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी थीं। रेनू का शव देखकर दोनों बेटियां बिलख कर रोने लगी। पशुपतिनाथ ने रेनू के पति विनोद को सूचना दे दी है। वह लखनऊ से चल दिए हैं। परिवार के लोग रेनू के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed