फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Old young man shot in dispute

पुराने विवाद में युवक के गोली मारी

Mon, 15 Jun 2015 11:04 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 15 Jun 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Old young man shot in dispute
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर में रहने वाले 22 वर्षीय विवेक गुप्ता के ईदगाह रोड पर शनिवार की रात पुराने विवाद में गोली मार दी गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विवेक के भाई विनय ने बताया कि उनके भाई का मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोगों ने से विवाद चल रहा था। रविवार को थाने में बैठकर दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। सोमवार की शाम विवेक केरूगंज गए थे। वहां से रात में घर वापस आते समय ईदगाह रोड दो लोगों ने विवेक को रोक लिया और मारपीट करने लगे। विवेक ने भागने का प्रयास किया तो पीछे से फायर कर दिया। गोली विवेक के पीछे से जांघ के ऊपर लगी। विवेक ने किसी तरह से मोबाइल पर अपने परिवार वालों को सूचना दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल विवेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


40 लीटर कच्ची शराब समेत दो पकड़े
निगोही। पुलिस ने कच्ची शराब सहित दो युवकों को दबोचा। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ रोड गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि दो युवक रूदपुर की ओर से दो केन में कच्ची शराब ला रहे हैं। पुलिस ने मिठुआ बाबा पुलिया के पास दोनों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पकड़े गये युवकों ने अपना नाम थाना निगोही के गांव हमजापुर निवासी रामऔतार और पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव नगरिया सिताबी निवासी ओमप्रकाश बताया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फायरिंग से मची भगदड़
निगोही। गांव मिश्रीपुर निवासी पंकज सिंह सोमवार शाम छह बजे अपने दरवाजे पर खड़े थे। इसी बीच गांव के ही कुछ लोग उन्हें गालियां देने लगे। पंकज ने विरोध किया तो इन लोगों ने अपनी छत से फायरिंग शुरू कर दी। इससे गांव में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed