फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NSA on those who take Shantibng

शांतिभंग करने वालों पर रासुका लगेगा

Fri, 02 Oct 2015 11:30 PM IST
रीतेश माथुर/शाहजहांपुर।
रीतेश माथुर/शाहजहांपुर। Updated Fri, 02 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
NSA on those who take Shantibng
होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में पुलिस ने चुपचाप बड़े स्तर पर दागियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। शुक्रवार रात तक अतीत में चुनाव के दौरान अशांति पैदा करने वाले कुल 14362 लोगों को मोटी धनराशि पर मुचलका पाबंद कर दिया गया है। जिला बदर किए गए अपराधी प्रवृत्ति वालों में से आठ लोग क्षेत्र में घूमते मिले तो इन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अवैध शराब की आमद रोकने को तत्काल प्रभाव से जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। एसपी बबलू कुमार ने कहा कि इस चुनाव के दौरान जो भी शांति व्यवस्था में डालता हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

हर थाने और खुफिया टीम को निर्देश दिया गया है कि प्रत्याशियों पर निगाह रखी जाए। विशेषकर काफिला लेकर चलने वालों पर। ऐसा करते हुए पाए जाने वाले प्रत्याशियों के काफिले में शामिल वाहनों को सीज करने का निर्देश हुआ है। सभी सर्किल में क्यूआरटी, पीएसी के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की साझी टीम को संवेदनशील गांव और क्षेत्रों में नियमित गश्त के आदेश दिए गए हैं। जिले में जारी विशेष सर्च अभियान के तहत अवैध कच्ची शराब बनाने वाली कुल 72 भट्टियां नष्ट कर दी गईं और 1265 लीटर कच्ची शराब जब्त कर ली गई है। साथ ही इस धंधे से जुड़े 226 लोगों को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया गया है। अभी तक जिले में 45 शातिर अपराधियों को जिला बदर किया जा चुका है। साथ ही अवैध असलहे बनाने के तीन कारखाने को जब्त कर 145 अवैध असलहे बरामद कर लिए गए हैं एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े 20 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। यही नहीं, पुलिस रिकार्ड में दर्ज 1284 हिस्ट्रीशीटरों में से अब भी सक्रिय करीब आधे के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है, जबकि बाकियों की गतिविधियों में पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा आपराधिक गतिविधियों में नए चिन्हित हुए 1365 के खिलाफ भी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है एवं 2274 के खिलाफ आईपीसी की धारा 110 जी के तहत नेकचलनी के लिए मुचलके पर पाबंद कर दिया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम में दर्ज अपडेट के अनुसार, शुक्रवार रात तक विभिन्न मामलों में वांछित 395 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पांच इनामी बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। एसपी ने बताया कि जिले में सभी असलहाधारकों को नोटिस जारी कर दी गई है कि चुनाव से पहले हर दशा में अपना शस्त्र विक्रेता के यहां जमा करा दें अन्यथा लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। जिले में सरायों और होटलों की औचक चेकिंग रोजाना दो बार कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed