Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Took 70 lakh rupees from a businessman but did not deliver the machines

Lucknow News: कारोबारी से 70 लाख रुपये लेकर नहीं दीं मशीनें

Tue, 17 Nov 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 17 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Took 70 lakh rupees from a businessman but did not deliver the machines
लखनऊ। बीबीडी क्षेत्र स्थित गोयल हाइट्स अपार्टमेंट निवासी कारोबारी सुधांशु कुलश्रेष्ठ से मशीनों और टूल्स की खरीद के नाम पर 70 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी न तो मशीनों की आपूर्ति की गई और न ही रुपये लौटाए गए। विरोध करने पर कारोबारी को हत्या की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर बीबीडी पुलिस ने कंपनी और पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सुधांशु के मुताबिक, वर्ष 2023 में परिचित हरीश कराकोटी के जरिये उनकी मुलाकात उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर निवासी नीमा भट्ट से हुई थी। नीमा मां शारदा एसोसिएट्स की मालकिन है। कंपनी में उसका बेटा राहुल, बेटी गुंजन और नईम अहमद भी काम करते हैं। हरीश ने उन्हें बताया था कि नीमा कारोबार समेटकर अपने बच्चों के साथ अमेरिका बसने जा रही है। इसलिए वह कंपनी की मशीनें और टूल्स बेचना चाहती है। बातचीत के बाद एक करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। नीमा ने एडवांस के तौर पर 70 लाख रुपये मांगे और शेष 30 लाख रुपये माल की आपूर्ति के समय देने की बात कही।
विज्ञापन

सुधांशु ने बताया कि उन्होंने 18 सितंबर से नौ नवंबर 2023 के बीच नीमा को 70 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद माल मांगने पर उन्हें अमेरिका जाने से पहले आपूर्ति का आश्वासन मिलता रहा। आरोप है कि शेष 30 लाख रुपये के बदले नीमा ने उन्हें कंपनी में निदेशक बनाने का प्रस्ताव दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधांशु का आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी न मशीनें मिलीं और न ही नीमा अमेरिका गई। रुपये और माल मांगने पर नीमा, उसके बच्चों और नईम ने हत्या की धमकी दी। पुलिस से शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

डीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नीमा, उसकी कंपनी, दोनों बच्चों, नईम और हरीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed