फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nkb by cash , jewelry thief took

नकब लगाकर नगदी, जेवर ले गए चोर

Mon, 13 Jun 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 13 Jun 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
Nkb by cash , jewelry thief took
नकब लगाकर नगदी, जेवर ले गए चोर
गांव रजमना के एक घर से चोर नगदी जेवर सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। रजमना के रविप्रकाश शुक्ला ने बताया कि रविवार रात चोरों ने उसके घर में पीछे की तरफ से नकब लगा दी और कमरे में घुस गए। इसके बाद चोरों ने अलमारी में रखा तीन तोले का सोने का हार, एक मांगबेदा आदि और पांच हजार की नगदी सहित कीमती कपड़े आदि चोरी कर लिए। सोमवार सुबह परिवार के लोग उठे तो चोरी का पता चल सका। तलाश करने पर खाली बक्सा और पुराने कपड़े घर के बाहर पड़े मिले। सूचना पाकर पुलिस ने मौका मुआयना किया और पीड़ित से तहरीर ली, लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। थानाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed