{"_id":"ed009d87456b8c06d8fd6c7bd24955f8","slug":"ner-railway-station-generator-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनईआर रेलवे स्टेशन के जेनरेटर में आग लगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनईआर रेलवे स्टेशन के जेनरेटर में आग लगी
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनईआर रेलवे स्टेशन पर रखे जेनरेटर में रविवार दोपहर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने यात्रियों और दुकानदारों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया। आग लगने से जेनरेटर पूरी तरह बेकार हो गया। बिजली जाने पर अब छोटी लाइन के इस स्टेशन पर टिकट बिक्री का काम प्रभावित होगा।
छोटी लाइन रेलवे स्टेशन पर एक जेनरेटर रखा हुआ है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे स्पॉर्किंग होने से जेनरेटर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। इससे पहले जीआरपी जवानों, यात्रियों और मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने आग को बुझा लिया। फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन आग को पूरी तरह से दमकल कर्मियों ने बुझाया। आग लगने से स्टेशन पर भगदड़ मच गई। महिला यात्री अपने बच्चों को लेकर स्टेशन कक्ष से दूर छोटे-छोटे टिन शेडों में बैठ गईं।
इस संबध में स्टेशन प्रबंधक इंद्रासन प्रसाद ने कहा कि जेनरेटर में आग लगने से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। कहा कि जेनरेटर से टिकटघर का प्रिंटर, यूपीएस और शहर के छह जेटीबीएस (बाहर लगी टिकट मशीनें) पर काम ठप हो जाएगा। इससे प्रिंटेड कार्ड टिकट (पीसीटी) बेचने पड़ेंगे। कहा कि इससे टिकटघर के छह साथ ही बिजली जाने पर टिकटों की बिक्री मैनुअल करनी होगी।