{"_id":"d1735bb5482b73eb977b0abd63ec25a4","slug":"neha-yogesh-arrested-accused-of-burning-alive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा को जिंदा जलाने का आरोपी योगेश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेहा को जिंदा जलाने का आरोपी योगेश गिरफ्तार
रोजा।
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भावलखेड़ा में सोमवार को छेड़खानी के विरोध में नेहा को जिंदा जलाने के आरोपी योगेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नेहा की मौत के बाद गांव के माहौल को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
गांव भावलखेड़ा निवासी नेत्रपाल की बेटी नेहा के साथ गांव के योगेश ने रविवार की शाम शौच से घर वापस लौटते समय रास्ते में छेड़खानी की थी। नेहा को गांव की दो महिलाओं ने बचाया था। नेहा के शिकायत करने पर उसकी मां ने योगेश की पिटाई कर दी थी। इससे बौखलाए योगेश ने सोमवार की सुबह घर में नेहा को अकेली पाकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। आग की लपटों में घिरी नेहा अपनी जान बचाने के लिए घर के बाहर भागी। गांव के लोगों ने नेहा के शरीर पर लगी आग को कंबल औैर बिछौना डालकर बुझाया था। गंभीर हालत में नेहा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मजिस्ट्रेट को बयान देने के बाद शाम को नेहा ने दम तोड़ दिया था। नेहा की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी योगेश के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम किया था। सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कीं। आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश भी दी। मंगलवार की शाम इंस्पेक्टर आरएन चौधरी ने टीम के साथ जमुका दोराहे पर योगेश को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सिटी राजेश कुमार और सीओ सदर आरोपी से पूछताछ में जुटे हुए हैं।