फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Neha performed on the bodies of the intersection with the hammer

नेहा के शव के साथ हथौड़ा चौराहा पर प्रदर्शन

Wed, 15 Apr 2015 12:17 AM IST
रोजा।
रोजा। Updated Wed, 15 Apr 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Neha performed on the bodies of the intersection with the hammer
पोस्टमार्टम के बाद नेहा का शव मिलने की ग्रामीण आक्रोशित हो गए। शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने हथौड़ा चौराहा पर शव को रोककर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपी योगेश के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान काफी भयंकर जाम लग गया। पुलिस की काफी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन

नेहा के साथ हुई दररिंगी की खबर आसपास के गांव में फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। नेहा का शव मिलने की सूचना पर गांव भावलखेड़ा, बसुलिया, दयूूरिया के सैकड़ों ग्रामीण हथौड़ा चौराहा पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या पर पुलिस बल पहुंच गया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के खिलाफ एनएसए लगाने की मांग शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी। भीड़ का आक्रोश देखकर मौके पर एएसपी सिटी राजेश कुमार पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद ग्रामीण शव के साथ नेहा के गांव चले गए।
विज्ञापन

00
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
नेहा का शव घर में पहुंचते ही कोहराम मच गया। गांव के हर एक व्यक्ति, महिला और बच्चे नेहा के दरवाजे पर पहुंच गए। पूरे गांव में मातम छाया हुआ था। नेहा के साथ हुई दरिंदगी की चर्चा गांव का हर व्यक्ति कर रहा था। हर कोई आरोपी योगेश को कोस रहा था। नेहा की मौत के गांव में अजीब सा सन्नाटा छा गया था। नेहा के शव को जब अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया तो हर एक ग्रामीणों की आंसू छलक पड़े। गमगीन माहौल में नेहा को दफन कर दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed