फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Neeraj said the cold Resulted from the death of son

नीरज ने कहा ठंड से हुई पुत्र की मौत

Sun, 17 Jan 2016 11:21 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 17 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Neeraj said the cold Resulted from the death of son
पुत्र रामजीत की हत्या के आरोप में बंडा थाने की हवालात में बंद नीरज ने कहा कि उसने अपने बेटे की हत्या नहीं की है, बल्कि पुत्र की मौत ठंड लगने से हुई है। हवालात में बंद नीरज शराब के नशे में उठाए गए कदम से पछता रहा है।
विज्ञापन

हवालात में बंद नीरज ने बताया कि शुक्रवार शाम अपने ही गांव के होमगार्ड दोस्त सुधांशु के साथ कस्बे के मोहल्ला पसियापुर में कच्ची शराब पी थी। इसके बाद वह दोस्त के साथ बंडा स्थित ससुराल गया। पत्नी को विदा कराने में मदद के लिए उसने होमगार्ड को एक हजार रुपये भी दिए। ससुराल पहुंचकर उसने पत्नी से घर चलने को कहा तो उसे नशे में देख पत्नी ने साथ जाने से इंकार कर दिया। इस पर होमगार्ड दोस्त के कहने पर वह पुत्र को लेकर चला आया।
विज्ञापन

रात होने के कारण घर जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला तो वह पुत्र के साथ बंडा में ही फुटपाथ पर पड़े तख्त पर सो गया। सुबह होने पर जब उसका नशा कम हुआ तो उसने पुत्र को उठाया तो वह बेहोश था। वह बच्चे को लेकर घर पहुंचा, तो बहन से बताया कि पुत्र की मौत हो चुकी है। मामले की सूचना पुलिस को दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई। वह शनिवार सुबह से ही थाने में बंद है। नीरज के अनुसार पुत्र की मौत ठंड के कारण हो गई। उसने पुत्र की हत्या नहीं की है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि रामजीत की मौत के बारे में जांच चल रही है। रामजीत के पिता को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। होमगार्ड सुधांशु की तलाश में कई जगह दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अभी नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



निमोनिया से हुई थी रामजीत की मौत
पुवायां। बंडा के गांव देवकली निवासी नीरज के पुत्र डेढ़ वर्षीय रामजीत की मौत फेफड़े की बीमारी और निमोनिया से हुई थी। आशंका है कि शुक्रवार रात भर नीरज के साथ रहने के दौरान रामजीत को ठंड लग गई और इससे निमोनिया होने के बाद उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि नीरज की शादी तीन वर्ष पूर्व बंडा के मोहल्ला गायत्रीनगर निवासी रोशनी के साथ हुई थी। रोशनी ने शनिवार को बंडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि नीरज शराब के नशे में उसे अक्सर पीटता रहता था, जिस कारण वह एक माह से मायके में थी। शुक्रवार शाम नीरज अपने दोस्त गांव देवकली के ही सुधांशु के साथ उसके पास आया और ससुराल चलने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर नीरज अपने दोस्त की मदद से उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र रामजीत को छीनकर भाग गया और पुत्र की हत्या कर दी। रोशनी को गांव देवकली के लोगों ने बताया कि पुत्र का शव लेकर नीरज शनिवार सुबह घर पहुंचा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामजीत की मौत का कारण निमोनिया और फेफड़े की बीमारी से होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed