{"_id":"471fca74d7c541c8483d59dada8f2614","slug":"nagar-panchayat-felt-cheated-of-eight-hundred-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत को लगा आठ लाख का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर पंचायत को लगा आठ लाख का चूना
रोजा ।
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तीय साल के पहले ही सप्ताह में नगर पंचायत का ठेकेदार काम छोड़ गया। लिहाजा दूसरी बार ठेके की नीलामी कराई गई। पहले ठेके की तुलना में इस बार नगर पंचायत को करीब आठ लाख रुपये के राजस्व की हानि हुई है।
बता दें कि नगर पंचायत में ठेका तहबाजारी और मछली मार्केट के लिए 16 मार्च को नीलामी बोली लगाई गई थी। इसमें अरविंद वर्मा से ठेका तहबाजारी की सर्वाधिक बोली 15 लाख रुपये लगाकर यह ठेका अपने नाम किया। इसी तरह से मछली बाजार का ठेका भी अरविंद वर्मा ने छह लाख रुपये की बोली लगाकर अपने नाम किया था। 31 मार्च तक दस फीसदी स्टांप और 25 प्रतिशत की रकम की अदायगी ठेकेदार द्वारा की जानी थी, लेकिन ठेकेदार ने कोई रकम नहीं जमा की थी। कई बार पंचायत प्रशासन ने नोटिस भी जारी किए थे, लेकिन ठेकेदार ने पैसा नहीं जमा किया।
ईओ ने बताया कि ठेकेदार द्वारा पैसा न जमा करने पर दोबारा नीलामी बोली लगाई गई। इसमें मछली बाजार का ठेका विनोद कश्यप ने तीन लाख 46 हजार की बोली लगाकर अपने नाम किया है, जबकि ठेका तहबाजारी अनिल सिंह ने नौ लाख 56 हजार की बोली लगाकर अपने नाम किया है। बता दें कि 16 मार्च को लगाई गई कुल बोली 21 लाख रुपये की थी। इस नीलामी बोली में यह ठेका 13 लाख रुपये में दिए गए हैं। इस तरह रोजा नगर पंचायत के राजस्व में करीब आठ लाख रुपये की हानि हुई है।
विज्ञापन
पिछले साल की तुलना में दस फीसदी की बढ़ोत्तरी पर ठेके उठाए गए है। पहली नीलामी बोली का ठेकेदार टर्नअप नहीं हुआ है इसलिए दोबारा बोली लगाई गई है। सूचना जिला प्रशासन को भेजी गई है।
- आरपी सिंह, ईओ रोजा नगर पंचायत