{"_id":"58c1a5ef4f1c1b0f3bdc49f0","slug":"murder-of-a-pot-businessman-found-dead-in-the-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्तन कारोबारी की हत्या जंगल में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्तन कारोबारी की हत्या जंगल में मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो मीरानपुर कटरा।
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे व्यापारी पर लगाया हत्या का आरोप
- उधार के रुपये मांगने पर जान लेने का आरोप
- गले पर रस्सी का फंदा लगा मिला शव
थाना क्षेत्र के गांव रमापुर दक्षिणी निवासी सुरेश चंद्र वर्मा के पुत्र 40 वर्षीय पंकज वर्मा की बृहस्पतिवार देर शाम को गांव के समीप ही एक जंगल में मिली। गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। सूचना पाकर पहुंचे परिवारवालों ने रंजिशन हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि बर्तन कारोबारी ने एक अन्य कारोबारी को एक लाख रुपये उधार दिया था, जिसका तगादा करने पर वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुरेश चंद्र के बेटे पंकज की जैतीपुर में बर्तन की दुकान है। वह रोज बाइक से दुकान पर आया-जाया करता था। बृहस्पतिवार को वह रोजाना की तरह दुकान गए। देर शाम उनकी लाश गांव के निकट गांव जाने वाले रास्ते पर पड़ी पाई गई। लेटी हुई अवस्था में मिले शव के गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। उसकी बाइक कच्चे रास्ते पर पड़ी पाई गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जेबों की पड़ताल के आधार पर मिले मोबाइल नंबर पर कॉल कर परिवारवालों को वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवारवालों ने बताया कि फर्नीचर की दुकान चलाने वाले शीलनगर निवासी एक कारोबारी ने करीब एक लाख रुपये से अधिक उधार लिए थे और चुका नहीं रहा था। जिसके संबंध में तगादा किए जाने पर कई बार जान से मारने की धमकियां भी मिलीं थी। परिवारवालों ने उसी कारोबारी पर हत्या करने या कराने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शाहिद अली ने बताया कि पड़ताल की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व आरोपों संबंधी पुष्टि होने पर ही कोई टिप्पणी की जा सकेगी।