फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   muder in sasural

ससुराल आए युवक को बदमाशों ने मार डाला

Fri, 20 Feb 2015 12:41 AM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Fri, 20 Feb 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
muder in sasural
गांव बगड़ेर में बुधवार रात लूटपाट की नीयत से आए करीब एक दर्जन सशस्त्र और नकाबपोश बदमाशों ने विरोध करने पर ससुराल आए कटरा के गांव भोजपुर निवासी 38 वर्षीय संतोष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इसी गांव में बदमाशों ने एक अन्य घर में गृहस्वामी बिजेंद्र को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जाग हो जाने पर बदमाश दोनों जगह लूटपाट नहीं कर सके।
विज्ञापन

बदमाश सबसे पहले गांव में बिजेंद्र के घर में घुसे। दो बदमाशों ने उसकी पत्नी रचना को कब्जे में ले लिया और अन्य बदमाश बिजेंद्र को लेकर कमरे के अंदर चले गए। बदमाशों ने कमरे में बिजेंद्र को बांध दिया और माल व जेवर के बारे में पूछने लगे। इस दौरान उन्होंने बिजेंद्र के सिर पर प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आहट होने पर पड़ोस के नन्हेंलाल की पत्नी गीता ने शोर मचा दिया। इस पर बदमाश मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश गांव के ही राकेश के घर पहुंचे। राकेश बंडा गया हुआ था। घर पर राकेश की पत्नी रामरती, चार बच्चे और कटरा के भोजपुर का रहने वाला बहनोई संतोष मौजूद था। संतोष पुवायां और सिंधौली के बाजार में चाइनीज सामान बेचता है। बुधवार को पुवायां के बाजार के बाद बृहस्पतिवार को सिंधौली में बाजार के कारण वह साले के घर रुक गया था। बदमाशों ने रामरती को दबोचा तो संतोष की आंख खुल गई। संतोष ने विरोध करते हुए एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो पास खड़े दूसरे बदमाश ने उसे गोली मार दी और भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और संतोष को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल बिजेंद्र को पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी राजेंद्र प्रसाद यादव, एएसपी आशाराम यादव और सीओ उमेश शर्मा ने मौका-मुआयना कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक संतोष की पत्नी माया देवी की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed